PM AWAS YOJANA : चुनावी साल में बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत लाभार्थियों की परिभाषा को स्पष्ट करते हुए एक अहम निर्णय लिया है. सरकार के फैसले के बाद अब इस योजना का लाभ सिर्फ परिवारों को ही नहीं बल्कि अविवाहित वयस्कों को भी दिया जाएगा. योजना का लाभ उन अविवाहित वयस्कों मिलेगा जिनके माता-पिता जीवित नहीं हैं.
ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, पति-पत्नी और उनके अविवाहित बच्चे एक परिवार माने जाएंगे. इसके साथ ही अविवाहित वयस्क व्यक्ति जिनके माता-पिता नहीं हैं, उन्हें एकल परिवार के रूप में मान्यता दी जाएगी और वे भी इस योजना के पात्र होंगे.
जारी निर्देशों को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि यह फैसला आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. उन्होंने कहा कि पहले परिवार की परिभाषा को लेकर भ्रम की स्थिति थी, जिससे योजना के लाभार्थियों के चयन में कठिनाई हो रही थी. अब स्पष्ट दिशा-निर्देशों से यह समस्या दूर हो जाएगी. मंत्री ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कैबिनेट से इस प्रस्ताव को मंजूरी दी जा चुकी है.
राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत लाभुकों की पहचान के लिए व्यापक सर्वेक्षण कराया है.इस व्यापक सर्वेक्षण में 1 करोड़ 4 लाख 90 हजार परिवारों की सूची तैयार की गई है. जिसके सत्यापन होने के बाद ग्राम सभा में इन नामों पर सहमति लेकर अंतिम सूची तैयार की जाएगी और फिर उन्हें लाभ दिया जाएगा.
हालांकि ग्रामीण विकास विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुछ परिवार इस योजना के पात्र नहीं होंगे. ऐसे 11 मानक तय किए गए हैं जिनके आधार पर अपात्र परिवारों को योजना से बाहर किया जाएगा. इनमें शामिल हैं:
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…