दिल्ली/NCR

अब एक एप-एक कार्ड से करें नोएडा और दिल्ली मेट्रो का सफर, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत!

Noida And Delhi Metro: नोएडा और दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही यात्रियों को अलग-अलग एप और कार्ड रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) ने अपने मोबाइल एप के जरिए नोएडा एक्वा लाइन और दिल्ली मेट्रो दोनों का टिकट निकालने की सुविधा की जांच शुरू कर दी है। जैसे ही जांच सफल होती है, इसकी लॉन्च डेट की घोषणा की जाएगी। इसके बाद यात्री एक ही एप से दोनों मेट्रो में सफर कर सकेंगे।

जल्द आएगा ‘वन कार्ड फॉर ऑल’

सिर्फ एप ही नहीं, बल्कि यात्रियों को दोनों मेट्रो के लिए एक ही स्मार्ट कार्ड से यात्रा करने की सुविधा भी जल्द मिलेगी। इसके लिए केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने तैयारी तेज कर दी है। नोएडा और दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन के बीच इस मुद्दे पर कई मीटिंग हो चुकी हैं।ल इस स्मार्ट कार्ड को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) के रूप में पूरे देश में लागू करने की योजना है।

एप में कैसे दिखेगी टिकट सुविधा?

NMRC के मुताबिक, एप में नोएडा और दिल्ली मेट्रो के रूट अलग-अलग दिखाई देंगे। यूजर को जिस मेट्रो का टिकट लेना है, वह चुनना होगा और उसके हिसाब से  क्यूआर कोड जनरेट होगा। टिकट तब तक एक्टिव रहेगा जब तक उसका इस्तेमाल न हो जाए। स्कैन करते ही उसे ‘यूज्ड’ दिखाया जाएगा।

गुरुग्राम में पहले से चल रहा है दिल्ली मेट्रो कार्ड

दिल्ली मेट्रो का कार्ड अभी गुरुग्राम रैपिड मेट्रो में भी चलता है, लेकिन नोएडा में ऐसा नहीं है। सेक्टर-52 पर उतरने के बाद ग्रेटर नोएडा की एक्वा लाइन पकड़ते समय यात्रियों को नया टिकट या कार्ड लेना पड़ता है। इस समस्या को खत्म करने के लिए यह नया सिस्टम लाया जा रहा है।

ई-वॉलेट से भी ले सकेंगे टिकट

नोएडा मेट्रो जल्द ही ई-वॉलेट से टिकट बुकिंग की सुविधा भी शुरू करने जा रही है। इसके लिए NMRC ने प्रस्ताव मांगे हैं और 6 अगस्त तक एजेंसियों से आवेदन मांगे गए हैं।

यात्रियों को होगा सीधा फायदा

इस नए सिस्टम से मेट्रो यात्रियों का समय बचेगा, लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी, और कार्ड की झंझट भी खत्म हो जाएगी। एक ही एप और कार्ड से दोनों शहरों की मेट्रो में सफर करना अब और भी आसान हो जाएगा।

ये भी पढ़े : UGC NET Result: NTA ने एक दिन पहले ही जारी किया यूजीसी नेट रिजल्ट, ऐसे करे डाउनलोड

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

55 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

1 hour ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago