NTA Security: पेपर लीक के आरोपों और NEET-UG परीक्षा में सामने आई गड़बड़ियों के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा व्यवस्था में कई बड़े बदलाव किए हैं। एजेंसी ने सुरक्षा, कामकाज के तरीके, कार्यालय और अधिकारियों की नियुक्तियों में बदलाव किया है। नए परिसर में संवेदनशील और गोपनीय क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए CISF की तैनाती भी की गई है।
NTA के गोपनीय परीक्षा संचालन से जुड़े काम को दिल्ली के मिंटो रोड स्थित गवर्नमेंट ऑफ इंडिया प्रेस बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया है। नए परिसर में एजेंसी को 55,524 वर्ग फुट जगह मिली है। इसमें पांचवीं मंजिल के साथ चौथी और छठी मंजिल के कुछ हिस्से शामिल हैं।
गृह मंत्रालय के आदेश के बाद नए परिसर में 39 CISF जवान तैनात किए गए हैं। इनकी जिम्मेदारी प्रवेश-निकास की निगरानी, स्क्रीनिंग और एक्सेस कंट्रोल की होगी। सुरक्षा जांच में X-ray baggage screening और Door Frame Metal Detector (DFMD) का इस्तेमाल भी किया जाएगा।
NTA ने कर्मचारियों के काम करने के तरीके में भी बदलाव किया है। पहले अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग परीक्षाओं के लिए यूनिट में बांटा जाता था। अब काम और विशेषज्ञता के आधार पर फंक्शनल वर्टिकल तैयार किए जा रहे हैं। मई 2026 में सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम के तहत दो जॉइंट डायरेक्टर NTA में तैनात किए गए थे। अगस्त में 14 और अधिकारी एजेंसी से जुड़े। इनमें IAS, IPS, IRS और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस समेत अलग-अलग सरकारी सेवाओं के अधिकारी शामिल हैं।
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच CBI कर रही है। 28 जुलाई को दाखिल चार्जशीट में 13 आरोपियों को नामजद किया गया था, जिनमें NTA से जुड़े तीन विषय विशेषज्ञ भी शामिल हैं। CBI ने इन विशेषज्ञों पर प्रश्नपत्र से जुड़े सवालों तक कथित पहुंच हासिल करने के आरोप लगाए हैं। ये चार्जशीट में लगाए गए आरोप और जांच के निष्कर्ष हैं, अंतिम फैसला नहीं।
NTA ने प्रश्नपत्र तैयार होने से लेकर उसके अनुवाद, छपाई, पैकिंग और परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की प्रक्रिया में नए सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए हैं। परीक्षा के दौरान आधार आधारित बायोमेट्रिक, फेस ऑथेंटिकेशन, CCTV, मोबाइल जैमर और AI आधारित तकनीकी टूल्स का इस्तेमाल किया जाएगा। परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी के लिए पांच स्तर वाली ओवरसाइट व्यवस्था भी तैयार की गई है। वहीं, NEET-UG 2026 विवाद के बाद परीक्षा सुधारों को लेकर नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में हाई लेवल कमेटी भी काम कर रही है।
ये भी पड़े: पाकिस्तान में डबल अटैक से दहशत, आत्मघाती विस्फोट के बाद रेस्क्यू टीम पर हमला, 13 की मौत
IndiGo Tail Strike Bengaluru: गुवाहाटी से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6542 के…
Jamui: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी के मामले में पुलिस ने फरार…
Virat Kohli 15000 ODI Runs: विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में एक और बड़ा मुकाम…
LPU Student Protest: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप की अफवाह के बाद…
Cornell University Rape Lawsuit: अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी की एक पूर्व छात्रा ने यूनिवर्सिटी और…