Odisha Tribal Clashes: ओडिशा के रायगड़ा जिले में सिजिमाली बॉक्साइट खदान तक सड़क निर्माण को लेकर मंगलवार को हिंसक झड़प हो गई। काशीपुर ब्लॉक के शागाबारी गांव में स्थानीय आदिवासियों के विरोध के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर तलवार, कुल्हाड़ी और पत्थरों से हमला किया गया। इस घटना में कुल 70 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कम से कम 58 पुलिसकर्मी शामिल हैं।
संजय कुमार ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को रायगड़ा और विशाखापत्तनम के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि पथराव के दौरान कुछ महिला पुलिसकर्मी भी घायल हुई हैं। वहीं स्वाति एस कुमार के अनुसार, करीब 250 ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस टीम को उस समय घेर लिया, जब वे काशीपुर थाना क्षेत्र के कांतमाल गांव में 14 आपराधिक मामलों में वांछित एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने गई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी व्यक्ति उन आदिवासी नेताओं में से एक था जिन्होंने सिजिमाली खदानों तक सड़क निर्माण का विरोध किया था। ADG (कानून व्यवस्था) संजय कुमार ने बताया, "महिला पुलिसकर्मियों समेत हमारे कर्मियों को घेर लिया गया और उन पर कुल्हाड़ी, धनुष-बाण, तलवार और पत्थरों से हमला किया गया। आत्मरक्षा में हमने भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और घायलों को सुरक्षित निकाला।"
एक अधिकारी ने बताया कि रायगड़ा कलेक्टर कुलकर्णी आशुतोष सी ने मौके पर जाकर आंदोलन कर रहे आदिवासियों से बातचीत की। दूसरी ओर, आदिवासियों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले संगठन 'सचेतन नागरिक मंच' ने दावा किया कि पुलिस कार्रवाई में 10 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। मंच के नेता नरेंद्र मोहंती ने दावा किया, "सशस्त्र पुलिसकर्मी गैर-जमानती वारंट तामील करने के नाम पर गांव गए और ग्रामीणों पर हमला किया। कम से कम 10 लोग घायल हुए, जिनमें छह महिलाएं शामिल हैं।"
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…