Cover Story Featured

उमर अब्दुल्ला का BJP पर बड़ा आरोप, बोले- विधायक तोड़ने के लिए 20-30 करोड़ और मंत्री पद का दिया गया ऑफर

Omar Abdullah BJP Allegation: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी पर उनकी सरकार गिराने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। उनका दावा है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक विधायक को पार्टी छोड़ने के बदले 20-30 करोड़ रुपये, मंत्री पद और जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल कराने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का कोई भी विधायक इस प्रस्ताव के लिए तैयार नहीं हुआ।

'100 करोड़ का भी लालच दें, कोई विधायक नहीं जाएगा'

श्रीनगर के हजरतबल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू क्षेत्र के एक विधायक को सुप्रीम कोर्ट के एक वकील के जरिए यह प्रस्ताव दिया गया था। उनके मुताबिक, पार्टी के विधायकों ने इस कथित सौदेबाजी को पूरी तरह ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि बीजेपी हर विधायक को 100 करोड़ रुपये का भी लालच दे, तब भी कोई नेशनल कॉन्फ्रेंस नहीं छोड़ेगा।

राज्य का दर्जा बहाल करने पर केंद्र से सवाल

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार से पूछा कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने का "उचित समय" आखिर कब आएगा। उन्होंने कहा कि जनता ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, सरकार भी बन गई, फिर भी केंद्र अपना वादा पूरा करने में देरी कर रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या लोकतांत्रिक अधिकार लौटाने के लिए अभी भी कोई शर्त बाकी है।

प्रशासनिक अधिकारों पर भी जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे हमेशा बातचीत के जरिए अधिकार हासिल करने के पक्षधर रहे हैं, लेकिन उनके धैर्य को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र लद्दाख के लोगों से बातचीत कर सकता है, तो जम्मू-कश्मीर के लोगों से भी संवाद होना चाहिए।

उमर अब्दुल्ला ने यह भी आरोप लगाया कि चुनी हुई सरकार को स्वतंत्र रूप से फैसले लेने का अवसर नहीं दिया जा रहा और प्रशासनिक नियंत्रण राजभवन के जरिए चलाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार के हाथ पहले से ही बंधे रखने थे, तो चुनाव कराने का क्या औचित्य था। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए लगातार काम करती रहेगी।

ये भी पढ़े: Iran-US तनाव फिर बढ़ा: ट्रंप ने दी 1000 मिसाइलों की धमकी, तेहरान ने बातचीत से किया इनकार

Tanisha Verma

Recent Posts

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

1 second ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

19 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

38 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

57 minutes ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

1 hour ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

1 hour ago