Ramayana Trailer Release Date: रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' इस समय भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण DNEG के मालिक नमित मल्होत्रा कर रहे हैं, जबकि निर्देशन 'दंगल' फेम नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया है। पहले खबरें थीं कि ट्रेलर दिल्ली के भारत मंडपम में लॉन्च होगा, लेकिन अब पुष्टि हो गई है कि इसका वर्ल्ड प्रीमियर 24 जुलाई 2026 को अमेरिका के सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में किया जाएगा।
मेकर्स ने आधिकारिक पोस्ट में कहा कि सदियों से रामायण ने धर्म, मर्यादा, साहस और करुणा जैसे मूल्यों से पीढ़ियों को प्रेरित किया है। अब इस महाकाव्य को भारतीय सिनेमा के सबसे भव्य रूप में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।
सैन डिएगो में ट्रेलर का प्रीमियर 23 जुलाई को स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:15 बजे होगा, जो भारत में 24 जुलाई सुबह 3:15 बजे होगा। यह कार्यक्रम कॉमिक-कॉन 2026 के बॉलरूम 20 में आयोजित किया जाएगा, जिसकी क्षमता करीब 4,800 दर्शकों की है।
इस खास प्रेजेंटेशन में निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी, अभिनेता रणबीर कपूर और यश भी शामिल होंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह है और ट्रेलर रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…