Cover Story Big

Delhi: जसोला में बिल्डिंग गिराने के दौरान हादसा, दीवार ढहने से मजदूर की मौत

Jasola: राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके जसोला में बिल्डिंग तोड़ने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार दोपहर एक दीवार गिरने से वहां काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

डिमोलिशन के दौरान गिरी आखिरी दीवार

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, मृतक मजदूर की पहचान 23-24 वर्षीय विजय के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद सूर्य नारायण यादव ने बताया कि जसोला पॉकेट-1 के प्लॉट नंबर 149 पर पहले से बने निर्माण को गिराने का काम चल रहा था। डिमोलिशन के दौरान जब आखिरी दीवार गिराई जा रही थी, तभी वह अचानक भरभराकर ढह गई और वहां काम कर रहे चार मजदूर उसकी चपेट में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना अचानक हुआ कि मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

ठेकेदार गिरफ्तार, जांच जारी

सूचना मिलने पर सरिता विहार थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने बिल्डिंग के ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस यह पता लगा रही है कि डिमोलिशन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्लॉट पर पहले से मौजूद निर्माण को हटाने का काम चल रहा था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है।

ये भी पढ़े: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, भारत नहीं अमेरिका में होगा वर्ल्ड प्रीमियर

Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago