Others

Iran-US तनाव फिर बढ़ा: ट्रंप ने दी 1000 मिसाइलों की धमकी, तेहरान ने बातचीत से किया इनकार

Iran US Tensions: ईरान युद्ध की शुरुआत 28 फरवरी को हुए हवाई हमले से हुई थी, जिसमें 86 वर्षीय अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस सप्ताह ईरान ने उनका अंतिम संस्कार किया। कई दिनों तक चले अंतिम संस्कार के दौरान उनका पार्थिव शरीर ईरान और इराक के विभिन्न शहरों में ले जाया गया। अब अंतिम संस्कार के बाद तनाव कम होने के बजाय हालात और बिगड़ते दिख रहे हैं।

ट्रंप की चेतावनी, ईरान ने बातचीत से किया इनकार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान उनकी हत्या या जानलेवा हमले की कथित धमकी पर अमल करता है, तो अमेरिका 1,000 मिसाइलें दागने के लिए तैयार है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि इसके बाद हजारों और मिसाइलें भी दागी जा सकती हैं। उनके अनुसार, आदेश दिए जा चुके हैं और अमेरिकी सेना एक साल तक लगातार हमले करने में सक्षम है। ट्रंप ने यह भी कहा कि मौजूदा हालात में युद्ध किसी भी समय फिर से शुरू हो सकता है और युद्धविराम अब समाप्त हो चुका है।

वहीं, सूत्रों के मुताबिक ईरान ने साफ कर दिया है कि जब तक अमेरिका अपने रुख में बदलाव नहीं करता, तब तक किसी भी तरह की बातचीत संभव नहीं होगी।

दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप जारी

पूरे सप्ताह अमेरिका और ईरान के बीच केवल बयानबाजी ही नहीं, बल्कि सैन्य हमले भी जारी रहे। होर्मुज क्षेत्र में जहाजों पर हमलों से शुरू हुआ संघर्ष ईरान के कई शहरों में बमबारी तक पहुंच गया। अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच ईरान ने कतर और बहरीन स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। जवाब में अमेरिका ने तेहरान के आसपास कई इलाकों, पुलों और ऑयल रिफाइनरी पर हमले किए।

ईरान ने भी तेल अवीव और अन्य क्षेत्रों में इजरायली सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने X पर आरोप लगाया कि अमेरिका ने समझौता ज्ञापन (MoU) के पैरा 9 का उल्लंघन किया है। उनके अनुसार, ईरान ने अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन किया, लेकिन अमेरिका लगातार उल्लंघन कर रहा है। इन हालात में स्थायी युद्धविराम की उम्मीदें कमजोर पड़ती दिख रही हैं।

ये भी पढ़े: हाजीपुर में 4 मिनट तक हवा में मंडराता रहा CM सम्राट चौधरी का हेलिकॉप्टर, सामने आई वजह

Tanisha Verma

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

11 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

11 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

12 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

12 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

12 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

12 hours ago