बिहार

‘वोटर अधिकार यात्रा’ का दूसरा दिन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने की सूर्य मंदिर में पूजा

Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी की नेतृत्व वाली ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का आज बिहार में दूसरा दिन है| दोनों नेता ने औरंगाबाद के देव सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना की। आज यह यात्रा औरंगाबाद से शुरू हुई है। आज राहुल गांधी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

औरंगाबाद में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सूर्य मंदिर पहुंचे। सूर्य मंदिर में दोनों नेताओं ने पूजा अर्चना की। इस दौरान मुकेश साहनी और राजेश राम भी मौजूद रहे।

एक सितंबर को होगी समाप्त

यात्रा के दूसरे दिन दोनों नेता के देव सूर्य मंदिर से निकलकर अम्बा, कुटुंबा और रफीगंज होते हुए गया जिले के गुरारू पहुंचेंगे, जहां वे सभा को संबोधित करेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। राहुल गांधी ने रविवार को सासाराम में चुनाव आयोग और बीजेपी पर “बड़े चुनावी घोटाले” के आरोप लगाए और कहा कि नागरिकों के संवैधानिक अधिकार छीने जा रहे हैं। बता दें कि यह 16 दिवसीय यात्रा एक सितंबर को पटना के गांधी मैदान में समाप्त होगी।

कार्यक्रम इस प्रकार

आज औरंगाबाद में कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • सुबह 8:00 बजे: यात्रा की शुरुआत अंबा-कुटुंबा से होगी।
  • सुबह 9:30 बजे: राहुल गांधी देव के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर जाएंगे।
  • दोपहर में: गुरारू, गया में नेताओं का सामूहिक लंच होगा।
  • शाम 6:30 बजे: गया के खालिस पार्क चौक पर जनसभा आयोजित होगी।
  • रात में: राहुल गांधी रसलपुर क्रिकेट ग्राउंड में रात्रि विश्राम करेंगे।

ये भी पढ़े : Stock Market: सप्ताह के पहले दिन बाजार में तूफानी तेजी, Sensex की छलांग 1100 से पार

Kajal Sharma

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

7 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

7 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

9 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

9 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

10 hours ago