Agra News : करवा चौथ का त्योहार आमतौर पर प्यार, विश्वास और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। लेकिन इस बार आगरा से एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने सभी को चौंका दिया।
यहां एक ही पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए उसकी दो पत्नियों ने मिलकर करवा चौथ का व्रत रखा और पूजा की। दोनों के व्रत खोलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यह चर्चा का विषय बन गया।
यह मामला आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के नगला बिहारी इलाके का है। यहां के निवासी रामबाबू निषाद की दो पत्नियां हैं—शीला देवी और मन्नू देवी।
करवा चौथ पर दोनों ने साथ व्रत रखा, चांद को अर्घ्य दिया और पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोला। स्थानीय लोग इस नजारे को देखकर हैरान रह गए, वहीं सोशल मीडिया पर इसे प्यार और समझदारी की मिसाल बताया जा रहा है।
रामबाबू की पहली शादी करीब दस साल पहले शीला देवी से हुई थी। कुछ साल बाद उनका मन्नू देवी से प्रेम हुआ और दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। खास बात यह रही कि पहली पत्नी शीला देवी ने इस रिश्ते का विरोध नहीं किया, बल्कि मन्नू को अपना लिया। आज दोनों महिलाएं एक ही घर में बहनों की तरह रहती हैं और परिवार को मिलकर संभालती हैं।
मन्नू देवी ने कहा कि हम दोनों ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। हमारे बीच कोई झगड़ा नहीं, क्योंकि हमने एक-दूसरे को दिल से अपनाया है। वहीं, शीला देवी के बच्चों को मन्नू भी अपने बच्चे की तरह मानती हैं।
रामबाबू निषाद कहते हैं, "जहां सच्चा प्यार होता है, वहां झगड़े की जगह नहीं होती।" उनका परिवार इस बात की मिसाल बन गया है कि रिश्ते समझ, सम्मान और प्यार से चलते हैं, परंपराओं से नहीं।इस करवा चौथ की ये कहानी बता गई कि अगर दिलों में अपनापन हो, तो हर रिश्ता खास बन सकता है।
ये भी पढ़े : करवा चौथ पर शादी रचाई, रात को खोला व्रत, 12 दुल्हनें जेवरात लेकर हुईं फरार
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…