Operation Sindoor will be taught in schools from class 3 to 12 NCRT syllabus
Operation Sindoor : पहलगाम आतंकी हमला के जवाब में भारत की सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर जल्द ही कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों की पाठ्यपुस्तकों का हिस्सा होगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत की रक्षा रणनीति और कूटनीतिक प्रतिक्रिया पर एनसीईआरटी एक विशेष कक्षा मॉड्यूल विकसित कर रहा है. जिसके तहत ऑपरेशन सिंदूर को पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा.
मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन मॉड्यूल को पाठ्यपुस्तकों में दो भागों में शामिल किया जाएगा. पहला भाग कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों के लिए और दूसरा कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए.
ये भी पढ़ें : Bihar assembly polls : NDA सरकार या नीतीश कुमार…किससे नाराज है चिराग पासवान ?
सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ( एनसीईआरटी ) द्वारा तैयार विशेष मॉड्यूल में पहलगाम आतंकी हमले पर भारत की रणनीतिक सैन्य प्रतिक्रिया पर केंद्रित 8 से 10 पृष्ठ होंगे. इसका उद्देश्य छात्रों को यह समझाना है कि राष्ट्र आतंकवादी खतरों पर कैसे प्रतिक्रिया देते हैं और रक्षा, कूटनीति और मंत्रालयों के बीच समन्वय राष्ट्रीय सुरक्षा में कैसे भूमिका निभाते हैं.
जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान में आतंकवादी स्थलों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था. 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों को उनके परिवार के सदस्यों के सामने आतंकियों ने गोली मार दी थी. जिसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की.
Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…
Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…
Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…
Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…
Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…