टेक

गूगल बंद करेगा अपनी ये पॉपुलर सर्विस, 25 अगस्त से इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे यूजर्स

Google URL Shortener: गूगल की तरफ से लोगों को बहुत सी सर्विस दी जाती हैं, लेकिन अब कंपनी ने अपने एक पॉपुलर टूल Google URL Shortener को बंद करने का फैसला लिया है। ये टूल लंबे URL को छोटा करने में मदद करता है। इससे आप लिंक को दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से शेयर कर सकते हैं। साल 2018 में इस प्लेटफॉर्म को बंद करने की गूगल ने जारकारी दी थी और पिछले साल, कंपनी ने घोषणा करते हुए कहा था कि गूगल URL Shortener द्वारा छोटे किए गए लिंक जल्द ही रिस्पॉन्स नहीं देंगे और आखिरकार अब यह बदलाव अगले महीने लागू होने वाला है।

25 अगस्त से इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे सर्विस

कंपनी ने URL Shortener (goo.gl) सर्विस को बंद करने की तारीख भी बता दी है। जानकारी दी गई है कि 25 अगस्त 2025 से यूजर्स इस सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। 25 अगस्त के बाद कोई भी goo.gl लिंक काम नहीं करेगा और इसकी जगह आपको 404 Error पेज दिखेगा। 404 एरर उस समय आता है जब जिस वेब पेज को सर्च किया जा रहा हो और वो वेब पेज मिल नहीं रहा हो।

यह भी पढ़ें: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू ट्रेलर ने 20 गाड़ियों को रौंदा, 4 लोगों की हुई मौत

गूगल के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में (Google URL Shortener) पर ट्रैफिक कम हुआ है। खुलासा करते हुए कंपनी ने बताया कि जून 2024 के पूरे महीने में 99 फीसदी लिंक्स पर कोई गतिविधि दर्ज नहीं की गई। इसके बाद गूगल यूआरएल शॉर्टनर को फायरबेस डायनेमिक लिंक्स यानी FDL से रिप्लेस कर दिया है। ये स्मार्ट यूआरएल हैं जो यूजर को एंड्रॉयड, आईओएस और वेब बेस्ड ऐप के अंदर किसी भी लोकेशन पर डायरेक्ट करने की सुविधा ऑफर करते हैं।

यह भी देखें: Chandauli Corruption Case: चंदौली में भ्रष्टाचार बेलगाम, ग्राम प्रधान पर आरोप, DM लाचार | UP News

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

9 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

10 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago