उत्तराखंड

Haridwar Stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ का कहर : 6 की मौत, दर्जनों घायल

Haridwar Stampede : उत्तराखंड के हरिद्वार से आज सुबह एक दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में भीषण भगदड़ मच गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है और 25 से 30 लोग घायल हुए हैं। हादसे की मुख्य वजह भारी भीड़ बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। मनसा देवी मंदिर हरिद्वार का एक अत्यंत लोकप्रिय धार्मिक स्थल है, जहां देश भर से श्रद्धालु और पर्यटक दर्शन के लिए आते रहते हैं।

क्या बोले अधिकारी

इस दुर्घटना पर गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने ANI को बताया, “हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद मची भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई है। मैं तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं। घटना की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।” प्रशासन ने घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया है और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास जारी हैं।

मनसा देवी मंदिर का महत्व

मनसा देवी मंदिर उत्तराखंड की धार्मिक राजधानी हरिद्वार में स्थित एक प्रतिष्ठित हिंदू तीर्थ स्थल है। यह पवित्र मंदिर मां मनसा देवी को समर्पित है, जिन्हें सर्पों की देवी और इच्छा पूर्ति करने वाली माता के रूप में श्रद्धा से पूजा जाता है। यह हरिद्वार के तीन प्रमुख सिद्धपीठों में से एक है, जबकि अन्य दो चंडी देवी मंदिर और माया देवी मंदिर हैं।यह मंदिर गंगा नदी के किनारे एक सुरम्य पहाड़ी पर स्थित है। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर तक पहुंचने के दो मुख्य मार्ग हैं। पहला रोपवे (उड़न खटोला) सेवा के माध्यम से, जो एक सुविधाजनक और लोकप्रिय विकल्प है तथा श्रद्धालुओं को आसानी से पहाड़ी की चोटी तक पहुंचा देता है। दूसरा रास्ता सीढ़ियों से होकर पैदल जाने का है, जो एक पारंपरिक धार्मिक और प्राकृतिक अनुभव प्रदान करता है।

धार्मिक मान्यताएं के बेच बड़ी दुर्घटना

मां मनसा देवी को मनोकामना पूर्ति की देवी माना जाता है। यहां आने वाले भक्त अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए मंदिर में विशेष धागा (मनसा धागा) बांधते हैं और मनोकामना पूरी होने पर वापस आकर उसे खोलते हैं। यह मंदिर शक्ति उपासना का एक प्रमुख केंद्र है और विशेष रूप से नवरात्रि के दौरान यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। आज की यह दुखद घटना पूरे उत्तराखंड और धार्मिक समुदाय के लिए एक बड़ा आघात है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

1 hour ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

2 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

3 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

4 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

4 hours ago