नोएडा

नोएडा में रफ्तार बनी मौत! BMW ने स्कूटी सवारों को मारी जोरदार टक्कर, मासूम की मौत, माता-पिता घायल

Noida Accident : नोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। सेक्टर-30 इलाके में पीजीआई अस्पताल के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार BMW कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार हादसे में छोटी बच्ची की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। ये लगातार हो रही घटनाएं नोएडा में युवाओं के बीच बढ़ती लापरवाही और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की गंभीर समस्या को दर्शाती हैं।

नशे में धुत थे कार सवार युवक

पूरा मामला शनिवार देर रात का बताया जा रहा है। नोएडा के सेक्टर 30 में BMW सवार दो युवक नशे की हालत में घूम रहे थे। हादसे के समय कार की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है। इसी दौरान कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और एक स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी पर परिवार के तीन सदस्य सवार थे, जिनकी पहचान माता-पिता और बच्ची के रूप में हुई है।

मासूम बच्ची की हुई मौत

जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में छोटी बच्ची की मौत हो गई है, जबकि उसके माता-पिता घायल हो गए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद BMW सवार दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा दुर्घटनाग्रस्त कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ में जुटी हुई है।

नोएडा में बढ़ते हादसों की चिंताजनक तस्वीर

नोएडा में आए दिन इस तरह के हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में एक युवक को थार से टक्कर मारने का मामला काफी सुर्खियों में रहा था। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कमेंट करने को लेकर हुए एक विवाद में पहले युवक की बुरी तरह पिटाई करके उसे लहूलुहान कर दिया गया था और फिर उसे थार से टक्कर मार दी गई थी। थार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक हवा में उड़कर नाले में गिर गया था। इस घटना का खौफनाक वीडियो भी सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से वायरल हुआ था।

ये भी पढ़े- Haridwar Stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ का कहर : 6 की मौत, दर्जनों घायल

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

35 minutes ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

1 hour ago

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

1 hour ago

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

3 hours ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

3 hours ago