Categories: Others

Vande Bharat : हापुड़ को मिली वंदे भारत की सौगात! मंत्री और सांसद ने दिखाई हरी झंडी

Vande Bharat in Hapur  : रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब मेरठ सिटी और लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब हापुड़ जंक्शन पर भी रुकेगी। यह नया ठहराव 27 जुलाई 2025 से शुरू हो चुका है, जिसका उद्घाटन बीजेपी सांसद अरुण गोविल और राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस कदम से हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों तक तेज और सुविधाजनक यात्रा का अवसर मिलेगा। जैसे ही ट्रेन हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची, वहां मौजूद लोगों ने उत्साह के साथ इसका स्वागत किया। पहले दिन तीन यात्री विभिन्न गंतव्यों के लिए ट्रेन में सवार हुए।

जानिए क्या है पूरी परियोजना

रेलवे प्रशासन के अनुसार, ट्रेन संख्या 22490 (मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस) सुबह 7:08 बजे हापुड़ जंक्शन पहुंचेगी और 2 मिनट रुकने के बाद 7:10 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 22489 (लखनऊ-मेरठ सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस) रात 8:58 बजे हापुड़ पहुंचेगी और 2 मिनट के ठहराव के बाद 9:00 बजे मेरठ के लिए प्रस्थान करेगी। यह ठहराव प्रायोगिक आधार पर शुरू किया गया है और यात्रियों की संख्या के आधार पर इसे स्थायी किया जाएगा।

विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया

जानकारी के मुताबिक, सांसद अरुण गोविल ने कहा कि इस ठहराव से हापुड़ और आसपास के शहरों के निवासियों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि अगस्त से ट्रेन का विस्तार वाराणसी तक हो जाएगा, जिससे वाराणसी, अयोध्या और अन्य शहरों की यात्रा और आसान हो जाएगी। गोविल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

यहां से होकर गुजरेगी वंदे भारत

सांसद अतुल गर्ग ने सांसद अरुण गोविल और रेल मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इस ठहराव से गाजियाबाद, पिलखुवा और धौलाना के लोगों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह ठहराव एक तेज और सुविधाजनक विकल्प प्रदान करेगा। गर्ग ने हापुड़ और गाजियाबाद के पुराने रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा कि नौचंदी एक्सप्रेस में सवार होने के लिए गाजियाबाद से बड़ी संख्या में लोग हापुड़ आते हैं। प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल और अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना की।

ये भी पढ़े- Haridwar Stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ का कहर : 6 की मौत, दर्जनों घायल

 

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

28 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

49 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

1 hour ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

3 hours ago