चुनाव

बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण का पहला चरण समाप्त, वोटर लिस्ट से हटाए जाएंगे  65 लाख नाम !

Bihar assembly polls : विधानसभा चुनाव से पहले एक महीने तक चले विवादास्पद मतदाता सूची पुनरीक्षण का पहला चरण शनिवार को खत्म हो गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सत्यापन अभियान के पहले चरण के समापन के बाद लगभग 6.5 मिलियन नाम या बिहार के वर्तमान मतदाताओं का संभावित 9% राज्य की मतदाता सूची से हटाया जा सकता है। हालांकि इस अभियान के कारण देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हुए हैं और इसे सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है।

1 अगस्त को जारी होगा नई मतदाता सूची का ड्राफ्ट

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का पहला चरण शनिवार को समाप्त हो गया। जिसके बाद अब  नई मतदाता सूची का मसौदा 1 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा और इसी दिन महीने भर चलने वाली दावे और सत्यापन प्रक्रिया भी शुरू होगी। बता दें कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी।

बिहार में मतदाताओं की संख्या 78.9 मिलियन

हालांकि भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने शनिवार को अंतिम आंकड़े जारी नहीं किए, लेकिन शुक्रवार को उसके बुलेटिन में बताया गया कि मृत्यु, एक ही मतदाता के दो जगहों पर नाम और स्थायी प्रवास या फॉर्म जमा न करने के कारण   6.5 मिलियन नाम मसौदा मतदाता सूची से बाहर हो सकते हैं। बता दें कि विशेष संक्षिप्त संशोधन के बाद जनवरी में ECI द्वारा प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार, बिहार में मतदाताओं की संख्या 78.9 मिलियन थी।

ये भी पढ़ें : Bihar assembly polls : NDA सरकार या नीतीश कुमार…किससे नाराज है चिराग पासवान ?

बता दें कि राज्य में हुए इस मतदाता सूची को लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष सरकार और चुनाव आयोग पर हमलावर है. विपक्ष का आरोप है कि सरकार चुनाव आयोग के साथ मिलकर राज्य में दलित, मुस्लिम और अन्य पिछड़े मतदाताओं तो वोट डालने के अधिकार से वंचित रखना चाहती है, वहीं चुनाव आयोग का कहना है कि विपक्ष के सारे आरोप निराधार हैं.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago