उत्तराखंड

Mansa Devi : मुरादों का मंदिर, जानिए क्यों लाखों श्रद्धालु खिंचे चले आते हैं मनसा देवी के दरबार

Mansa Devi Temple : उत्तराखंड के धार्मिक नगरी हरिद्वार में स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार की सुबह एक दुखद घटना घटी जब भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, मंदिर परिसर में असामान्य रूप से भारी भीड़ के कारण यह दुर्घटना हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया है। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जिला प्रशासन ने स्थिति पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया है और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आपातकालीन उपाय किए हैं।

आस्था का प्रतीक, हर मुराद पूरी करती हैं मां मनसा!

आपको बता दें कि मनसा देवी मंदिर में आज भारी संख्या में भक्त पहुंच गए थे जिसकी वजह से वहां भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ हुई है। चलिए जानते हैं कि मनसा देवी का धार्मिक महत्व क्या है। आखिर क्यों इतने भक्त यहां पहुंचते हैं। हरिद्वार में स्थित मनसा देवी मंदिर उत्तराखंड के सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। यह मंदिर हिमालय की शिवालिक पर्वत श्रृंखला के बिल्वा पर्वत पर स्थित है और हरिद्वार शहर से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर है। हिंदू धर्म में इस मंदिर का विशेष महत्व है और इसे 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है।

जानिए इतिहास, मान्यता और चमत्कार

मनसा देवी मंदिर का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व अत्यधिक गहरा है। यह मंदिर भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करने वाली देवी के रूप में प्रसिद्ध है। इसका नाम ‘मनसा’ शब्द से आया है, जिसका अर्थ है ‘मन की इच्छा’। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से इस मंदिर में आकर माता के दर्शन करता है और अपनी इच्छा व्यक्त करता है, माता मनसा देवी उसकी मनोकामना अवश्य पूरी करती हैं।

जानिए पौराणिक महत्व

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मनसा देवी भगवान शिव और माता पार्वती की पुत्री हैं। कहा जाता है कि इनका प्रादुर्भाव शिव के मन (मस्तक) से हुआ, इसलिए इन्हें ‘मनसा’ कहा जाता है। मंदिर में माता मनसा देवी की पूजा की जाती है, जो मां दुर्गा का एक रूप मानी जाती हैं। यह मंदिर एक पहाड़ी पर स्थित है और यहां पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोपवे की व्यवस्था भी उपलब्ध है।

मृतकों के परिवारों को मुआवजे की घोषणा

इस दुखद घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने मंदिर में भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था की समीक्षा करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा उपायों को मजबूत बनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय से भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया गया है और मृतकों के परिवारों को मुआवजे की घोषणा की गई है। इससे पहले कुंभ भगदड़ में कई भक्तों ने अपनी जान गवाई है। लेकिन इन सब में हमें ये समझना बहुत जरूरी है कि कब और कहां कैसे जाना है।

 ये भी पढ़े- Haridwar Stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ का कहर : 6 की मौत, दर्जनों घायल

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

7 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

8 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

8 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

8 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

9 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

9 hours ago