tejashwi yadav on tej pratap yadav
Tejashwi yadav on Tej pratap yadav :राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से छह साल के लिए निष्कासित किए गए तेज प्रताप यादव को लेकर अब उनके छोटे भाई और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है. एक साक्षात्कार में तेजस्वी ने तेज प्रताप की खूबियां गिनाते हुए उन्हें एक प्रोटेक्टिव भाई बताया.
तेजस्वी यादव ने एक साक्षात्कार में कहा कि वो सब कुछ कर सकते हैं. पायलट भी हैं, बांसुरी भी अच्छा बजाते हैं, रील भी बना लेते हैं और विधायक भी हैं. भाई होने के नाते हम उन्हें इतना तो मानते हैं कि वो परिवार के लिए हमेशा प्रोटेक्टिव रहते हैं. बता दें कि यह बयान ऐसे समय में आया है जब तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर किए जाने के बाद सियासी गलियारों में काफी हलचल मची हुई है.
दरअसल हाल ही में तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से उनकी और अनुष्का यादव की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने अनुष्का के प्रति अपने प्रेम का इजहार किया था. पहले उन्होंने इस पोस्ट को साजिश बताया था, लेकिन बाद में यह स्वीकार किया कि पोस्ट उन्होंने खुद किया था. इस पूरे विवाद के बाद पार्टी और परिवार की ओर से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.
तेज प्रताप यादव ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में वैशाली जिले की महुआ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है. फिलहाल वह समस्तीपुर जिले की हसनपुर सीट से विधायक हैं.
ये भी पढ़ें : बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण का पहला चरण समाप्त, वोटर लिस्ट से हटाए जाएंगे 65 लाख नाम !
पटना में शनिवार शाम संवाददाताओं से बात करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि इस बार मैं महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ूंगा. मेरे विरोधियों को जरूर दिक्कत होगी. मुझे लोगों का समर्थन प्राप्त है और बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया पर टीम तेज प्रताप यादव से जुड़े हुए हैं.
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…