बजट पर विपक्षी दलों की आई प्रतिक्रियाएं
Opposition reaction on Budget 2026: कई विपक्षी नेताओं ने बजट को लेकर सरकार की आलोचना की है और कहा है कि बजट में मध्यम वर्ग और देश के युवाओं के लिए कुछ नहीं है। संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि बजट में बेरोजगारी की समस्या और युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा नहीं की गई है। आइये जानते हैं, सपा, आरजेडी, कांग्रेस, शिवसेना उद्धव और टीएमसी समेत अन्य पार्टी के नेताओं ने बजट को लेकर कैसी प्रतिक्रियाएं दी।
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, ''मोदी सरकार ने महंगाई को कंट्रोल करने के लिए कोई समाधान, सकारात्मक सुझाव या ठोस कदम पेश नहीं किए हैं। इकोनॉमिक सर्वे से पता चलता है कि व्यापार में अनिश्चितता भारत के लिए एक बड़ी चुनौती है, फिर भी बजट में इस समस्या को मुश्किल से ही माना गया है। इसी तरह, रुपये की गिरती कीमत को रोकने के लिए उनके पास कोई प्लान नहीं है...''
केंद्रीय बजट पर समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा, "यह बजट गरीबों और गांवों में रहने वालों की समझ से परे है। इस बजट में न तो नौकरी दी गई है और न ही रोजगार के अवसर। भाजपा का बजट देश की केवल 5% आबादी के लिए है।
आज बजट एक बार फिर देश की विशाल आबादी को प्रभावित करने वाले दो सबसे गंभीर मुद्दों को संबोधित करने में विफल रहा है—तेज़ी से बढ़ती 'आय की असमानता' और 'भयावह बेरोज़गारी'। इन संरचनात्मक संकटों से जूझने के बजाय बजट ने सतही उपायों और भारी-भरकम शब्दावली का सहारा लिया है। शब्दों की यह सजावट एकाध दिन की सुर्ख़ियाँ तो बना सकती है, लेकिन आम लोगों की आर्थिक वास्तविकताओं/चिंताओं में कोई बदलाव नहीं ला सकती।
बजट पर शिवसेना उद्धव गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि निर्मला सीतारमण जी को बहुत बधाई यह उनका नौवां बजट है। उनका चुनावी राज्यों से बढ़कर देश के हित में बजट जारी करना चाहिए। देश की इकोनॉमी की दिशा उनके हाथ में है। उनको बस तमिलनाडु की साड़ी पहन कर चुनावी बजट नहीं जारी करना चाहिए बल्कि देश के लिए बजट जारी करना चाहिए।
एक ऐसा बजट जो सुधार करने से इनकार करता है, भारत के वास्तविक संकटों से बेखबर है।
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, “आप सभी सदन में मौजूद थे और केंद्रीय वित्त मंत्री ने 1 घंटे 25 मिनट तक भाषण दिया। इस पूरे समय में पश्चिम बंगाल का ज़िक्र तक नहीं हुआ। इस बजट में युवाओं, किसानों या रोज़गार का भी कोई ज़िक्र नहीं है… यह बजट बेजान, आधारहीन और दूरदृष्टिहीन है।
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर टिप्पणी करते हुए कहा, "बजट में कुछ खास नहीं है। पहले पूरा परिवार एक साथ बैठकर बजट देखता था, लेकिन इस बजट में महिलाओं और युवाओं के लिए कुछ भी नहीं है।
बजट से ठीक पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बजट से उन्हें कोई खास उम्मीद नहीं है।
ये भी पढ़ें: Budget 2026 : इनकम टैक्स में बड़े बदलाव, 1 अप्रैल से लागू होगा नया एक्ट
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…