Opposition united against Election Commission in Parliament protest against Bihar SIR and vote theft
Bihar electoral draft roll : बिहार में चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्षी दलों का विरोध 13वें दिन भी संसद परिसर में जारी रहा. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी, डीएमके और वामपंथी दलों के कई सांसद शुक्रवार को संसद भवन के मकर गेट के पास एकत्रित होकर एसआईआर के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन करते नजर आए.
विपक्ष ने इस पुनरीक्षण प्रक्रिया को चुनावी धांधली और “वोट चोरी” करार देते हुए इसे बिहार विधानसभा चुनावों से पहले मतदाताओं के अधिकारों पर हमला बताया. प्रदर्शनकारी सांसदों ने चुनाव आयोग और सरकार के बीच मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पोस्टर और बैनर भी लहराए, जिन पर हमारा वोट. हमारा अधिकार. हमारी लड़ाई और खामोश अदृश्य धांधली जैसे नारे लिखे थे.
ये भी पढ़ें : प्रशांत किशोर का NDA सरकार पर हमला,कहा- भाजपा कंबल ओढ़ कर घी पीती है…जदयू को भी लपेटा
यह विरोध प्रदर्शन लगातार 13वें दिन है. सोमवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के कारण विपक्ष ने प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लिया था,लेकिन इसके बाद से हर दिन यह जारी है. विपक्ष का कहना है कि चुनाव आयोग की यह कार्रवाई मतदाताओं को वोटिंग से वंचित करने के उद्देश्य से की जा रही है.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मामले में चुनाव आयोग पर चुनाव चोरी का आरोप लगाया है. उन्होंने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव में धांधली के सबूत मांगे जाने की भी बात कही. विपक्ष संसद के दोनों सदनों में एसआईआर के खिलाफ विरोध कर रहा है और इस मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहा है,लेकिन मानसून सत्र की शुरुआत से ही इस मुद्दे को लेकर संसद में गतिरोध बना हुआ है.
21 जुलाई से शुरू हुए मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर को छोड़कर अधिकांश कार्यवाही एसआईआर को लेकर बाधित रही है और कई बार स्थगित की गई है.विपक्ष ने इस प्रक्रिया को बिहार के आगामी विधानसभा चुनावों पर असर डालने वाली गंभीर चुनौती बताया है.
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…