Pahalgam Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में शनिवार को बादल फटने की घटना के बाद अचानक आई बाढ़ ने कई इलाकों में अफरा-तफरी मचा दी। तेज बारिश के चलते नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे कई होटल और रिहायशी मकान पानी की चपेट में आ गए। प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू करते हुए पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
अधिकारियों के अनुसार, अनंतनाग जिले के पहलगाम स्थित अवूरा और देहवाथु के जंगल क्षेत्रों में अचानक हुई भारी बारिश के कारण स्थानीय स्तर पर बादल फटने जैसी स्थिति बनी। इसके बाद अवूरा नाले में तेज बहाव आ गया, जिससे आसपास के कम से कम छह होटल जलमग्न हो गए। वहीं चित्रगुल के ऊपरी इलाकों में भी बादल फटने के कारण आरपत चित्रगुल शांगस नाले में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे आसपास के क्षेत्रों में पानी भर गया।
बादल फटने के बाद नाला आवूरा का जलस्तर कुछ ही समय में काफी बढ़ गया। तेज बहाव के कारण कई होटलों और अन्य इमारतों में पानी घुस गया। प्रभावित क्षेत्रों में अब भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।
प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील इलाकों में राहत एवं बचाव टीमों के साथ निगरानी दल भी तैनात किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में हालात का लगातार जायजा लिया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
अचानक आई बाढ़ से कुछ समय के लिए इलाके में दहशत का माहौल बन गया था, लेकिन राहत की बात यह रही कि प्रभावित होटलों में ठहरे सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रशासन ने बताया कि फिलहाल किसी के हताहत होने या जान-माल के बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन किया जा रहा है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal : आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें अपना राशिफल
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…
SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…
Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…