Ram Mandir Donation Theft: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। विशेष जांच दल (एसआईटी) अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार करने में जुटा है, जिसे 15 जुलाई तक शासन को सौंपे जाने की संभावना है। रिपोर्ट में पूरे घटनाक्रम, जिम्मेदार अधिकारियों और ट्रस्ट पदाधिकारियों की भूमिका का विस्तृत उल्लेख किया जाएगा। जांच के दौरान सामने आए नए तथ्यों के आधार पर कुछ और लोगों के नाम भी रिपोर्ट में शामिल किए जा सकते हैं।
एसआईटी केवल चोरी के मामले की जांच तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि मंदिर की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था, एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) और एमओयू में मौजूद कमियों की भी विस्तार से समीक्षा करेगी। सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट में एआई (AI) आधारित निगरानी प्रणाली लागू करने, चढ़ावे की गणना करने वाले कर्मचारियों की वेशभूषा में बदलाव तथा तीन-स्तरीय जांच व्यवस्था लागू करने जैसी सिफारिशें शामिल हो सकती हैं।
इसके अलावा, हुंडियों से धन निकालने से लेकर बैंक में जमा कराने तक की पूरी प्रक्रिया को तकनीक आधारित और अधिक पारदर्शी बनाने का सुझाव भी दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि एसआईटी सोमवार को एक बार फिर अयोध्या पहुंचकर जांच की अगली कार्रवाई कर सकती है।
चढ़ावा विवाद के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मंदिर प्रशासन को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में कदम उठा रहा है। इसी क्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके लिए बनाई गई तीन सदस्यीय सर्च कमेटी जल्द ऑनलाइन बैठक कर आवेदन प्रक्रिया और चयन के मानदंड तय करेगी। माना जा रहा है कि 22 जुलाई को प्रस्तावित ट्रस्ट की बैठक में चयन प्रक्रिया की प्रगति और संभावित उम्मीदवारों पर भी चर्चा हो सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, सीईओ पद के लिए उम्मीदवार का चयन केवल प्रशासनिक अनुभव के आधार पर नहीं किया जाएगा। ईमानदारी, नेतृत्व क्षमता, धार्मिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और बड़े संस्थानों के संचालन का अनुभव भी प्रमुख मानदंड होंगे। चयन प्रक्रिया के तहत विस्तृत बैकग्राउंड वेरिफिकेशन, सेवा रिकॉर्ड की जांच, चरित्र सत्यापन और व्यक्तिगत इंटरव्यू अनिवार्य होंगे। सर्च कमेटी करीब 10 प्रमुख मानकों के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन कर अंतिम नाम ट्रस्ट के समक्ष पेश करेगी।
ये भी पढ़ें: गुरु नक्षत्र परिवर्तन 2026: 19 जुलाई को बृहस्पति का गोचर, इन राशियों पर बरसेगी कृपा!
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…
SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…
Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…