Breaking

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री मोदी का बयान: आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा भारत

PM Modi pays tribute to Pahalgam victims: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले की पहली बरसी पर देश ने पीड़ितों को याद किया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संदेश साझा किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत किसी भी रूप में आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा और आतंकियों के नापाक मंसूबों को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा।

पीएम ने हमले के पीड़ितों को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर पीड़ितों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने एक्स पर संदेश साझा करते हुए कहा कि पिछले साल इसी दिन हुए भीषण आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पीएम मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश दुख की इस घड़ी में एकजुट है। उन्होंने दोहराया कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के सामने कभी नहीं झुकेगा और आतंकियों के नापाक मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।

ऑपरेशन सिंदुर जारी है: सेना

भारतीय सेना ने पहलगाम हमले के बाद शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को याद करते हुए सख्त संदेश जारी किया है। सेना ने एक्स पर लिखा कि भारत के खिलाफ किए गए हर कृत्य का जवाब निश्चित है और न्याय हमेशा मिलेगा। सेना ने एक चित्र साझा करते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी है। इसके साथ ही ‘ऑपरेशन महादेव’ का भी उल्लेख किया गया, जिसके तहत पहलगाम हत्याकांड में शामिल तीन आतंकियों की पहचान कर उन्हें मार गिराया गया था।

Sunil Gupta

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

1 hour ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago