Categories: देश

डोनाल्ड ट्रम्प से मिलने व्हाइट हाउस में जाएंगे पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर, लंच पर होगी चर्चा

New Delhi : पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ व्हाइट हाउस में निजी लंच करेंगे। यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है जब पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव बढ़ा है और मध्य पूर्व में भी स्थितियां गंभीर हैं। पांच दिवसीय अमेरिका दौरे पर आए जनरल मुनीर रविवार को वाशिंगटन पहुंचे थे। व्हाइट हाउस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह निजी लंच कैबिनेट रूम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मीडिया की उपस्थिति नहीं होगी। इस दौरान कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है।

आवाम या संबंध किसको चुनेगी पाकिस्तानी आर्मी

पाकिस्तानी सेना प्रमुख की इस यात्रा के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से भी मुलाकात की संभावना है। यह यात्रा अमेरिका के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव बढ़ा है, वहीं मध्य पूर्व में इजरायल-ईरान संघर्ष भी जारी है। पाकिस्तान की स्थिति इस समय दुविधाजनक है क्योंकि उसे एक तरफ अपनी जनता की ईरान के प्रति सहानुभूति और दूसरी तरफ अमेरिका के साथ रणनीतिक संबंधों के बीच संतुलन बनाना पड़ रहा है।

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

हाल की घटनाओं में ईरान के एक जनरल के परमाणु सहयोग संबंधी बयान के बाद पाकिस्तान ने तुरंत स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि उसके परमाणु हथियार केवल अपनी सुरक्षा के लिए हैं। यह स्थिति पाकिस्तान की विदेश नीति की जटिलताओं को दर्शाती है। इस महत्वपूर्ण मुलाकात से सुरक्षा, आतंकवाद निरोध और व्यापारिक संबंधों पर चर्चा होने की उम्मीद है। 

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में 2 SPO जवानों की हत्या, जंगल में गोलियों से छलनी मिले शव; आतंकियों की तलाश तेज

Kishtwar: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लापता हुए दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के गोलियों…

22 minutes ago

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

17 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

17 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

19 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

20 hours ago