car accident in UP
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की जलकर मौत हो गई। तेज रफ़्तार से जा रही स्विफ्ट कार पुलिया तोड़ते हुए 5 फीट नीचे गिर गई, फिर आग लग गई। कार में 6 लोग थे, जिसमें 5 लोग जिंदा चल गए। हादसे में कार सवार एक महिला बच गई है। वो कार के पुलिया से टकराने के दौरान बाहर गिर गई थी। महिला के दोनों पैर टूट गए हैं।
जिन लोगों की मौत हुई है, उसमें पति-पत्नी और उनका बेटा, पत्नी का भाई और उसकी पत्नी शामिल है। हादसा बुधवार सुबह जानीपुर चंदौस तिराहे के पास हुआ है। मृतक परिवार बदायूं के चमनपुरा का रहने वाला था। वो लोग सुबह साढ़े तीन बजे स्विफ्ट कार से दिल्ली के लिए निकले थे।
हादसे की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। कार में लगी आग को बुझाया। लाशें बुरी तरह से जल चुकी थीं, इस वजह से उनको पहचानना भी मुश्किल था। हादसे में 24 साल की मोमिना, 30 वर्षीय जुबैर, दो साल का जुनैल, मोमिला का भाई तन्वीज और उनकी पत्नी निदा की मौत हुई है। मोमिना की बहन गुलनाज बच गई, जिसे जहांगीराबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…
Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…
Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…
Rewa Girl Kidnapping: मध्य प्रदेश के रीवा में ढाई साल की बच्ची के अपहरण का…
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…