donald trump
नई दिल्ली। कनाडा में जी7 शिखर सम्मलेन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच 35 मिनट तक फ़ोन पर बात हुई। बताया जा रहा है कि ट्रंप के आग्रह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फ़ोन किया था। दोनों ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर डिटेल में डिस्कशन किया।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी कि क्वाड की अगली बैठक के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को भारत आने का निमंत्रण दिया। राष्ट्रपति ट्रंप ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि वे भारत आने के लिए उत्सुक हैं। विक्रम मिस्री ने आगे बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा कि क्या वे कनाडा से लौटते समय अमेरिका में रुकेंगे। पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसा करने में असमर्थता जताई। दोनों नेताओं ने तय किया कि वे निकट भविष्य में मिलने की कोशिश करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप से बातचीत के दौरान स्पष्ट किया कि भारत कभी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं करता है और आगे भी नहीं करेगा। आंतकी घटनाओं को भारत युद्ध की कार्रवाई के रूप में देखेगा। उन्होंने ये भी दोहराया कि पाकिस्तान के कहने पर ही भारत सीजफायर के लिए तैयार हुआ था। ट्रंप ने आतंक के खिलाफ भारत की लड़ाई के प्रति समर्थन जताया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति और पीएम मोदी के बीच G7 के इतर मुलाकात होनी थी। इजरायल-ईरान जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप जल्दी ही सम्मलेन से चले गए। इस वजह से मुलाकात नहीं हो पाई। इसके बाद ट्रंप के कहने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फ़ोन किया और दोनों ने बातचीत की।
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…
Gyanesh Kumar SIR Petition: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कथित…
Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…
Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…
bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…