Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद पर राजा के परिजनों को शक, कर डाली नार्को टेस्ट की मांग..

New Delhi : शादी के बाद पति को अपने ही प्रेमी से मरवाने वाली सोनम रघुवंशी का भाई इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। अपनी बहन की इस हरकत के बाद सोनम का भाई गोविंद राजा के परिवार से मिल रहा है। इस हत्या में उसके परिवार का नाम न आए इससे बचने के लिए वह लगातार अपनी सफाई दे रहा है। कई का कहना है कि गोविंद सेफ गेम खेल रहा है। अब इसमें सावल ये खड़ा होता है कि आखिर उसने सोनम के रिटर्न टिकट न कराने और शादी के गहने हनीमून पर ले जाने की बात क्यों छुपाई इस बात के बाद गोविंद पर भी शक की सुई अटक रही है।

गोविंद के बारे में राजा की मां का बड़ा बयान

इस घटना में सोनम का भाई कभी राजा की मां को गले लगाकर रो रहा है तो कभी अपनी बहन को फांसी की सजा देने के लिए कहता दिखाई दे रहा है। इन सब में अब सवाल ये खड़ा होता है कि आखिर गोविंद का इरादा क्या है। क्या गोविंद वाकई में अच्छा इंसान है या बनने की कोशिश कर रहा है। ऐसा करके बहन सोनम के कारण परिवार पर आए संकट को भी गोविंद ‘आपदा में अवसर’ की तरह यूज करने में लगा हुआ है। राजा की मां का कहना है कि बिना बुलाए राजा की तेरहवीं पर भी वह जा पहुंचा। उसका इस तरह आना-जाना अब राजा के परिजनों को भी खटकने लगा है और उन्होंने गोविंद के नार्को टेस्ट की मांग भी कर डाली है। मीडिया ट्रायल में भी गोविंद सोनम और राज को भाई बहन बता दिया था। वहीं दूसरी तरफ राज और सोनम के अवैध संबंध की बात सामने आई है।

जानें गोविंद का सेफ गेम

-  सोनम की वजह से परिवार को भी कहीं समाज और कानून का बहिष्कार न झेलना पड़े, इसलिए वह राजा के परिवार के साथ खड़ा हो गया।

- गोविंद की बालाजी फर्म का नाम हवाला कारोबार में उछला है। ऐसा करके वह कहीं अपनी फर्म की जांच से वह संबंधित विभागों का ध्यान हटाना चाहता है।

- राज और सोनम को भाई बहन बताकर गोविंद ने शिलांग पुलिस के लव ट्रायंगल की थ्योरी को गलत साबित करने की कोशिश की, ताकि इस केस के ट्रायल के दौरान कोर्ट में सोनम को लेकर गलत दावे कर सकता है, हालांकि शिलांग पुलिस ने आरोपी सोनम रघुवंशी की मेडिकल जांच के मेघालय इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ न्यूरोसाइंस से भी कराई है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago