कच्ची हल्दी या हल्दी पॉउडर, जानिए दोनों में कौन है ज्यादा बेस्ट

Turmeric Powder vs Kachi Haldi: हल्दी को भारतीय मसालों का राजा कहा जाता है। यह आपको हर घर के किचन में आसानी से मिल जाएगा लेकिन यह सिर्फ रसोईघर तक ही सीमित नहीं है बल्कि हमारे सेहत का भी ख्याल रखती है। खाने का स्वाद बढ़ाने वाली हल्दी अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जानी जाती है। यह जोड़ो का दर्द, पाचन में सुधार करके इम्युनिटी बूस्ट करती है। हम अपने घरों में हल्दी पाउडर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कच्ची हल्दी भी हमारे बहुत काम की होती है। आइये जानते हैं कि कच्ची हल्दी या हल्दी पॉउडर में से कौन हमारे लिए ज्यादा बेस्ट है।

कच्ची हल्दी या हल्दी पॉउडर

कच्ची हल्दी, जिसे ताज़ी हल्दी भी कहा जाता है, में ज़्यादा प्राकृतिक तेल होते हैं। यह कर्क्यूमिन के अवशोषण को बढ़ाता है। इसमें विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं। दूसरी तरफ हल्दी पाउडर में कर्क्यूमिन भरपूर मात्रा में होता है लेकिन इसे बनाने में होने वाली प्रोसेसिंग के कारण प्राकृतिक तेल और पोषक तत्व कम हो जाते हैं।

करक्यूमिन की मात्रा

कच्ची हल्दी में हल्दी पाउडर की तुलना में करक्यूमिन की मात्रा कम होती है। यह लगभग 2-5% होती है। वहीं प्रोसेसिंग की वजह से हल्दी पाउडर में करक्यूमिन की मात्रा लगभग 5 से 8 फीसदी तक होती है।

कच्ची हल्दी की शेल्फ लाइफ कम

कच्ची हल्दी की शेल्फ लाइफ़ कम होती है। फ्रिज में रखने के बाद यह 2-3 हफ़्ते तक चल सकती है। जबकि हल्दी पाउडर को स्टोर करना बेहद आसान है और यह लंबे समय तक चलता है।

दोनों में बेस्ट कौन?

कहा जाता है कि कच्ची हल्दी ज़्यादा पौष्टिक और प्राकृतिक होती है, इसलिए ज़्यादा स्वास्थ्यवर्धक होती है। लेकिन सुविधा के लिहाज़ से हल्दी पाउडर लोगों के लिए ज़्यादा बेहतर है। बेहतर होगा कि आप दोनों तरह की हल्दी का इस्तेमाल करें। हल्दी पाउडर का इस्तेमाल खाना बनाने में किया जा सकता है, जबकि कच्ची हल्दी का इस्तेमाल जूस या चाय में डालकर किया जा सकता है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

52 minutes ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

3 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

3 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

3 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

3 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

4 hours ago