पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच विमान सेवा शुरू
Bangladesh Flight Lands In Pakistan: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 14 साल बाद दोनों देशों के बीच नॉन-स्टॉप हवाई कनेक्टिविटी फिर से शुरू हो गई है। इस कड़ी में बांग्लादेश की राजधानी ढाका से एक फ्लाइट गुरुवार को पाकिस्तान के कराची में जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान बांग्लादेश एयरलाइंस ढाका से कराची के लिए हफ्ते में 2 उड़ानें संचालित करेगी। इससे पहले यात्रियों को दुबई या दोहा होकर लंबा सफर तय करना पड़ता था।
पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी (PAA) के अनुसार, ढाका से कराची के लिए बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट (BG-341) बृहस्पतिवार शाम को कराची पहुंची थी। एक बयान में कहा गया, "यह ढाका से पहली फ्लाइट है जो 14 साल बाद जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी।" कराची एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद, बिमान एयरलाइंस की फ्लाइट का पारंपरिक वाटर सैल्यूट से स्वागत किया गया।
इस दौरान एयरलाइन सप्ताह में दो बार-गुरुवार और शनिवार को उड़ान भरेगी। ढाका से फ्लाइट रात 8 बजे रवाना होकर 11 बजे कराची पहुंचेगी, जबकि वापसी की उड़ान आधी रात 12 बजे कराची से उड़कर सुबह 4:20 बजे ढाका पहुंचेगी।
बांग्लादेश और पाकिस्तान के संबंधों में धीरे-धीरे गर्मजोशी लौटती दिख रही है। सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए, शेख हसीना के नेतृत्व वाली पिछली बांग्लादेशी सरकार ने 2012 में सीधी उड़ानों को रोक दिया था। अगस्त 2024 में बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में नई गर्माहट देखी गई है।
ये भी पढ़ें: अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा ने NCP के टॉप नेताओं से की मुलाकात, डिप्टी CM बनने की अटकलें तेज़
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…