सुनेत्रा पवार बन सकती हैं डिप्टी सीएम
Baramati Assembly Seat: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र में कैबिनेट मंत्री नरहरि झिरवाल ने दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्य के मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की मांग की जबकि NCP के कुछ नेताओं ने सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम बनाने की मांग कर दी। इस बीच छगन भुजबल और प्रफुल्ल पटेल ने सुनेत्रा पवार से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि वे 'असली' NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर उनका समर्थन कर रहे हैं। ऐसे में अटकलें लग रही हैं कि सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम बन सकती हैं।
सुनेत्रा पवार वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं और महाराष्ट्र में अजित पवार की NCP पार्टी राज्य में सत्तारूढ़ 'महायुति' गठबंधन का हिस्सा है। इसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना भी शामिल हैं।
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनेत्रा पवार अपने दिवंगत पति अजित पवार की खाली की गई सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। इस बीच, अजित पवार के निधन के बाद NCP के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर कैबिनेट मंत्री नरहरि झिरवाल ने कहा कि लोग चाहते हैं कि 'वहिनी' (यानी भाभी सुनेत्रा पवार) को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए।
अजित पवार के निधन के बाद पार्टी में प्रफुल्ल पटेल वरिष्ठ नेता हैं। पटेल भले ही फिलहाल पार्टी का नेतृत्व संभाल लें, लेकिन आने वाले समय में पार्टी को आने बढ़ाने के लिए कद्दावर नेता की जरूरत होगी. अजित पवार की गैरमौजूदगी में शरद पवार ही पार्टी को संभालने में सक्षम साबित हो सकते हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…