Breaking

पाकिस्तान ने भारत को फिर दी गीदड़भभकी, कहा- सीमा पार घुसकर करेंगे भीतर तक हमला

Pakistan New Warning: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि अगला संघर्ष पहले की तरह सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत ने अगर कोई कदम उठाया तो पाकिस्तानी सेना 200 या 250 किलोमीटर तक नहीं बल्कि सीमापार अंदर तक घुसकर कार्रवाई करने के लिए तैयार है और इससे उसे पहले से ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ के बयान पर पाकिस्तान ने क्या कहा?

पाकिस्तानी मंत्री ख्वाजा आसिफ का यह बयान राजनाथ सिंह की प्रतिक्रिया के बाद आया है। राजनाथ सिंह ने कहा था कि मौजूदा हालात में पाकिस्तान की किसी भी गलती का जवाब अभूतपूर्व और निर्णायक होगा। उन्होंने केरल में एक सैनिक सम्मान समारोह के दौरान कहा कि अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों और ढांचे को नष्ट कर दिया था। मालूम हो कि पहलगाम हमले में 26 लोगों की जान गई थी।

10 मई 2025 को दोनों देशों में हुआ था संघर्षविराम

कुल मिलाकर दोनों देशों की तरफ से हुई बयानबाजी ने एक बार तनाव जैसा माहौल पैदा हो गया है। ख्वाजा आसिफ की चेतावनी और राजनाथ सिंह के कड़े जवाब से साफ है कि स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। गौरतलब है, पिछले मई में किए गए सिंदुर ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। लेकिन 10 मई 2025 को दोनों देशों के बीच सीधे बातचीत के बाद संघर्षविराम की घोषणा हो गई। लेकिन मौजूद हालात में किसी भी कदम से टकराव हो सकता है।

Sunil Gupta

Recent Posts

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

11 minutes ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

28 minutes ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

13 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

15 hours ago