Pm modi kerala rally
PM Modi Kerala Rally: केरल में चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवल्ला में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। अपने भाषण में उन्होंने खासतौर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, एलडीएफ और यूडीएफ को निशाने पर लेते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।
PM ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लाखों भारतीय वहां काम करते हैं और उनकी सुरक्षा किसी भी राजनीति से ऊपर है।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए कहा कि पार्टी सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा को जोखिम में डालने को तैयार है। उनका आरोप था कि कांग्रेस ऐसे बयान दे रही है, जिससे खाड़ी देशों में भारत के खिलाफ गलत संदेश जा सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें चाहती हैं कि भारत और खाड़ी देशों के बीच संबंध खराब हों, ताकि देश के भीतर डर का माहौल बनाया जा सके और सरकार को घेरा जा सके।
प्रधानमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि चुनाव आते-जाते रहेंगे, लेकिन देशहित और भारतीयों की सुरक्षा उनके लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने विपक्षी दलों को चेतावनी देते हुए कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति करना बेहद खतरनाक हो सकता है।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने सबरीमाला मंदिर से जुड़े विवादों का जिक्र करते हुए कांग्रेस और वामपंथी दलों पर आरोप लगाए कि उनकी नीतियों ने केरल की आस्था और संस्कृति को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि सबरीमाला से जुड़े घटनाक्रम एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा थे और इसमें भ्रष्टाचार के भी संकेत मिले हैं। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मामले की निष्पक्ष जांच से बचने के लिए इसे केंद्रीय एजेंसियों को नहीं सौंपा गया।
प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब नागरिकता संशोधन अधिनियमलाया गया, तब भी लोगों को गुमराह किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि आज अन्य मुद्दों पर भी इसी तरह भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है।
पीएम मोदी ने द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरीजैसी फिल्मों का जिक्र करते हुए कहा कि जब भी कोई सच्चाई सामने आती है, विपक्ष उसे झूठ बताने की कोशिश करता है। प्रधानमंत्री के इस तीखे भाषण ने केरल की चुनावी राजनीति को और गर्मा दिया है। अब देखना होगा कि इस बयानबाजी का सियासी असर क्या पड़ता है।
ये भी पढ़ें: नौकरी के नाम पर जाल, फिर शोषण का खेल! नासिक में कारोबारी का चेहरा बेनकाब, 87 वीडियो ने खोली पोल
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…