Trending

पाकिस्तान में LPG संकट से हाहाकार, 7,000 रुपये का हुआ 12 किलो का सिलेंडर

Pakistan LPG Crisis: पाकिस्तान में आर्थिक परेशानियों के बीच अब एलपीजी की किल्लत ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ईरान के साथ सीमा बंद होने से गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है और कीमतों में तेज उछाल आया है। हालात ऐसे हैं कि 12 किलो का एलपीजी सिलेंडर 7,000 पाकिस्तानी रुपये में बिक रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर लाहौर के रिक्शा चालकों पर पड़ा है, जिनमें से कई परिवार का खर्च चलाने के लिए अपने खाने तक में कटौती कर रहे हैं।

ईरान बॉर्डर बंद होने से बिगड़े हालात

पाकिस्तान में एलपीजी संकट का सीधा संबंध ईरान के साथ बंद सीमा से है। सीमा बंद होने के कारण ईरान से पाकिस्तान आने वाले एलपीजी टैंकर और अन्य सामान से लदे ट्रक फंस गए हैं। इससे गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई और बाजार में इसकी कीमतें तेजी से बढ़ने लगीं। पाकिस्तान एलपीजी एसोसिएशन के मुताबिक, पहले ईरान से रोजाना करीब 7,000 मीट्रिक टन एलपीजी पाकिस्तान पहुंचती थी। लेकिन सीमा बंद होने के बाद यह आयात रुक गया है।

12 किलो के सिलेंडर की कीमत 56 फीसदी बढ़ी

पाकिस्तानी व्यापारियों के मुताबिक, 17 अक्टूबर से एलपीजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ईरान के दो बॉर्डर क्रॉसिंग बंद होने से आयात रुक गया, जिसका सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ा। व्यापारियों का कहना है कि सीमा बंद होने के कुछ ही दिनों में 12 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 56 फीसदी बढ़कर 7,000 पाकिस्तानी रुपये हो गई। खुले बाजार में एलपीजी करीब 583 रुपये प्रति किलो बिक रही है। यह फरवरी में अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद पाकिस्तान के सामने आया नया और बड़ा ऊर्जा संकट बताया जा रहा है।

रिक्शा चालकों की कमाई घटी, परिवार खाने में कर रहे कटौती

एलपीजी की बढ़ती कीमतों ने लाहौर के रिक्शा चालकों की रोजी-रोटी पर भी असर डाला है। शहर में बड़ी संख्या में तीन पहियों वाले मोटराइज्ड रिक्शा एलपीजी से चलते हैं। ऐसे में गैस महंगी होने से चालकों की कमाई घट गई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, लाहौर में पिछले 13 साल से रिक्शा चला रहे राशिद अली की दिनचर्या सुबह 6 बजे शुरू होती है और कई बार आधी रात तक चलती है। पहले वह रोजाना करीब 6.50 डॉलर यानी लगभग 1,800 पाकिस्तानी रुपये कमा लेते थे। इससे उनके परिवार की बुनियादी जरूरतें पूरी हो जाती थीं। लेकिन एलपीजी की कीमत बढ़ने के बाद उनकी कमाई घटकर करीब 3 डॉलर प्रतिदिन रह गई है। 33 वर्षीय राशिद के मुताबिक, अब उनका परिवार खाने में कटौती करने को मजबूर है। उन्होंने बताया कि गैस महंगी होने के बावजूद यात्री ज्यादा किराया देने को तैयार नहीं हैं। जिस सफर का किराया 200 से 250 रुपये होना चाहिए, उसके लिए यात्री केवल 80, 100 या अधिकतम 150 रुपये ही देते हैं।

'गरीबों का फ्यूल' महंगा होने से यात्री भी परेशान

अवामी रिक्शा यूनियन के चेयरमैन मजीद गौरी एलपीजी को 'गरीबों का फ्यूल' बताते हैं। उनके मुताबिक, यूनियन में 43,000 ऑटो-रिक्शा और करीब 8,000 किंगकी थ्री-व्हीलर हैं। इनमें लगभग 70 फीसदी ऑटो-रिक्शा एलपीजी से चलते हैं। गैस महंगी होने से रिक्शा चालकों के साथ यात्रियों की परेशानी भी बढ़ गई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट में स्थानीय यात्री मोहम्मद रमजान के हवाले से बताया गया कि एक ड्राइवर ने शहर में सफर के लिए 500 रुपये किराया मांगा। रमजान ने आधा किराया देने की पेशकश की, लेकिन ड्राइवर ने उन्हें ले जाने से इनकार कर दिया।

महंगाई और महंगे ईंधन ने बढ़ाई पाकिस्तान की मुश्किलें

पाकिस्तान पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहा है और एलपीजी की किल्लत ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। अक्टूबर में देश की महंगाई दर बढ़कर 9.6 फीसदी पहुंच गई। वहीं, पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने ऊर्जा और गेहूं की कीमतों का हवाला देते हुए पिछले सप्ताह ब्याज दर बढ़ाकर 12 फीसदी कर दी। इसके अलावा, अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल की कीमतें पहले ही 40 फीसदी तक बढ़ चुकी हैं। ऐसे में एलपीजी संकट ने आम लोगों और छोटे कारोबार से जुड़े लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव डाल दिया है।

ये भी पढ़ें: Gold Silver Rate Crash: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज! सोना-चांदी के भाव में भारी गिरावट

Lavanya Dayal

Recent Posts

6.3 अरब डॉलर की साइबर चोरी के बाद Binance में हलचल, CFO कैसर एनजी ने छोड़ा पद

Binance CFO: क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। कंपनी के…

23 hours ago

बस्तर में जवानों संग दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त

PM Modi Diwali: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाते हुए…

23 hours ago

थिएटर में ‘रामायण’ की रिकॉर्डिंग पड़ी भारी, निर्माताओं ने दी सख्त चेतावनी

Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर निर्माताओं ने सख्त रुख अपनाया है।…

24 hours ago

दिवाली से पहले अभिजीत दीपके की बढ़ी मुश्किलें, पूरी रात एयरपोर्ट पर बिताई

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को कोच्चि से मुंबई लौटते…

1 day ago

गंभीर की रणनीति के साथ आए गावस्कर, अक्षर पटेल को नंबर-5 पर भेजने को बताया सही

India vs New Zealand: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम…

1 day ago

दिल्ली की हवा में घुला जहर, IIT दिल्ली में AQI 443; कई इलाके गंभीर श्रेणी में

Delhi Air Pollution: रविवार की सुबह दिल्ली की हवा और जहरीली हो गई है। राजधानी…

1 day ago