Breaking

दिल्ली-NCR की जहरीली हवा से बिगड़े हालात, गुरुग्राम में 50% वर्क फ्रॉम होम, AQI 400 के पार पहुंचा

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में गुरुग्राम जिला प्रशासन ने 5 नवंबर से 20 नवंबर तक कई प्रतिबंध लागू करने का फैसला किया है। इस दौरान जिले में निर्माण और तोड़फोड़ की गतिविधियों पर रोक रहेगी।

सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाओं पर भी प्रतिबंध

यह रोक सड़क, हाईवे, फ्लाईओवर और पाइपलाइन जैसी परियोजनाओं पर भी लागू होगी। हालांकि, कुछ जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को छूट दी जाएगी, लेकिन उन्हें निर्धारित नियमों का पालन करना होगा।

इसके अलावा, सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य किया गया है। बाकी कर्मचारी ही कार्यालय आ सकेंगे। संस्थानों को कर्मचारियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड रखना होगा। औद्योगिक इकाइयों और जरूरी सेवाओं को इस नियम से छूट मिलेगी।

प्रशासन रोजाना निरीक्षण करेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर CAQM अधिनियम, 2021 की धारा 14 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार

बुधवार को दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार पहुंच गया। CPCB के मुताबिक, पंजाबी बाग और जहांगीरपुरी में AQI 447, IIT दिल्ली में 438, मुंडका में 436, रोहिणी में 433, DTU में 432, विवेक विहार और पूसा में 428 दर्ज किया गया।

इसके अलावा नरेला में 418, अलीपुर में 419, सोनिया विहार और आरके पुरम में 417, ITO में 414, पटपड़गंज में 410, जबकि बवाना, सिरीफोर्ट और मंदिर मार्ग में 408 और नॉर्थ कैंपस में 407 रहा।

दिल्ली में भी लागू हैं प्रदूषण रोकने के उपाय

दिल्ली में GRAP-II और सरकार के विंटर पॉल्यूशन एक्शन प्लान के तहत कदम उठाए जा रहे हैं। दिल्ली सरकार की योजना के मुताबिक, 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक धूल पैदा करने वाले तोड़फोड़ और खुले में होने वाले सिविल निर्माण कार्यों पर रोक है।

वहीं, CAQM ने भी दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक 15 दिनों के लिए निर्धारित निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। इन कदमों का उद्देश्य क्षेत्र में प्रदूषण कम कर हवा की गुणवत्ता सुधारना है।

ये भी पढ़े: गुवाहाटी होटल फायरिंग केस के आरोपी घनकांत गोगोई की पुलिस एनकाउंटर में मौत, SI भी घायल


Tanisha Verma

Recent Posts

6.3 अरब डॉलर की साइबर चोरी के बाद Binance में हलचल, CFO कैसर एनजी ने छोड़ा पद

Binance CFO: क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। कंपनी के…

22 hours ago

बस्तर में जवानों संग दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त

PM Modi Diwali: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाते हुए…

22 hours ago

थिएटर में ‘रामायण’ की रिकॉर्डिंग पड़ी भारी, निर्माताओं ने दी सख्त चेतावनी

Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर निर्माताओं ने सख्त रुख अपनाया है।…

23 hours ago

दिवाली से पहले अभिजीत दीपके की बढ़ी मुश्किलें, पूरी रात एयरपोर्ट पर बिताई

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को कोच्चि से मुंबई लौटते…

24 hours ago

गंभीर की रणनीति के साथ आए गावस्कर, अक्षर पटेल को नंबर-5 पर भेजने को बताया सही

India vs New Zealand: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम…

1 day ago

दिल्ली की हवा में घुला जहर, IIT दिल्ली में AQI 443; कई इलाके गंभीर श्रेणी में

Delhi Air Pollution: रविवार की सुबह दिल्ली की हवा और जहरीली हो गई है। राजधानी…

1 day ago