Wednesday, Nov 11

होम = Breaking = गुवाहाटी होटल फायरिंग केस के आरोपी घनकांत गोगोई की पुलिस एनकाउंटर में मौत, SI भी घायल

गुवाहाटी होटल फायरिंग केस के आरोपी घनकांत गोगोई की पुलिस एनकाउंटर में मौत, SI भी घायल

Assam Police Encounter: असम के शिवसागर में बुधवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में घनकांत गोगोई की मौत हो गई। वह गुवाहाटी के होटल बिलास इन में हुई फायरिंग के मामले में आरोपी था। पुलिस उसे गुवाहाटी से शिवसागर लेकर जा रही थी, तभी रास्ते में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान शिवसागर टाउन पुलिस स्टेशन के एक सब-इंस्पेक्टर भी घायल हो गए।

हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान हुई गोलीबारी

पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ बुधवार सुबह करीब 3:10 बजे शिवसागर के फुलपनिचिगा इलाके में रोंगमोन ढाबा के पास हुई। पुलिस टीम घनकांत गोगोई को शिवसागर सदर पुलिस स्टेशन में दर्ज केस नंबर 108/2024 के सिलसिले में गुवाहाटी से ला रही थी।

इसी दौरान कथित तौर पर आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और हिरासत से भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने गोलीबारी की, जिसमें घनकांत के शरीर में गोली लगी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसकी मौत हो गई।

सब-इंस्पेक्टर भी हुए घायल

मुठभेड़ में शिवसागर टाउन पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर देबाशीष शर्मा भी घायल हुए हैं। हालांकि, उनकी चोटों की गंभीरता और मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल होटल बिलास इन फायरिंग मामले और पुलिस मुठभेड़ से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी का इंतजार है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

ये भी पढ़े: बेंगलुरु में बेकाबू SUV कबाब सेंटर में घुसी, गर्म तेल गिरने से 3 लोग गंभीर रूप से झुलसे