Breaking

हुक्का कैफे में अमीर लड़कों को बनाती थी निशाना, घर बुलाकर करती थी प्रताड़ित; श्रद्धा को लेकर नए खुलासे

Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर पूछताछ में कई नए खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा अपनी बहन रश्मि दुबे और करीबी साथियों के साथ मिलकर अमीर परिवारों के युवकों को निशाना बनाती थी। इसके लिए विभूतिखंड स्थित किसान बाजार के एक कैफे में हर रात बैठकर योजनाएं बनाई जाती थीं।

कैफे में हुई थी शिवा और श्रद्धा की पहली मुलाकात

पुलिस के अनुसार, शिवा और श्रद्धा की पहली मुलाकात इसी कैफे में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों करीब आए और शिवा श्रद्धा के प्रभाव में आ गया। आरोप है कि श्रद्धा उससे अपने पैर दबवाती थी और उसके कई आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करती थी।

कपड़े उतरवाकर शरीर पर पोती लिपस्टिक

पुलिस पूछताछ में सामने आए आरोपों के मुताबिक, वारदात वाले दिन शिवा को कई घंटों तक मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया गया और शरीर पर लिपस्टिक पोती गई। इसके बाद श्रद्धा ने अपनी बहन रश्मि, करीबी आमिर और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के सामने उससे जबरन डांस करवाया।

रसूखदार लोगों की तस्वीरें दिखाकर जमाती थी धौंस

जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा प्रभावशाली लोगों के साथ पार्टियों की तस्वीरें पेन ड्राइव में रखती थी और उन्हें दिखाकर अपना रसूख जताती थी। आरोप है कि वह बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों के नाम लेकर दूसरों पर दबाव बनाती थी। इसी कथित प्रभाव का इस्तेमाल कर उसने हजरतगंज थाने में एक FIR भी दर्ज कराई थी।

श्रद्धा और उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद किसान बाजार स्थित कैफे का संचालक दुकान बंद कर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं, शिवा को प्रताड़ित करने और वारदात के बाद नेपाल भागने में मदद करने का आरोपी आमिर भी फरार है।

तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 13 नवंबर तक बढ़ी

श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और तनवीर अली उर्फ दानिश की CJM कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। अदालत ने तीनों की न्यायिक हिरासत 13 नवंबर तक बढ़ा दी।

श्रद्धा ने जेल में अपने वकील से मुलाकात के लिए सप्ताह में अधिक समय देने और अदालत में सशरीर पेश किए जाने की मांग की। हालांकि, पेशी की मांग का कारण पूछे जाने पर वह चुप रही। अदालत ने कहा कि जरूरत पड़ने पर ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़े: दिल्ली-NCR की जहरीली हवा से बिगड़े हालात, गुरुग्राम में 50% वर्क फ्रॉम होम, AQI 400 के पार पहुंचा


Tanisha Verma

View Comments

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

4 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

5 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

6 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

6 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

6 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

6 hours ago