मनोरंजन

शास्त्रीय संगीत जगत को बड़ी क्षति : 91 वर्ष की उम्र में पंडित छन्नूलाल मिश्रा का निधन

Pandit Chhannulal Mishra : प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा का गुरुवार सुबह 4.15 बजे निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे। उनकी बेटी नम्रता मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि पंडित मिश्र अपने मीर्जापुर स्थित घर पर ही थे। उनका अंतिम संस्कार बनारस में किया जाएगा।

स्वास्थ्य और अस्पताल में भर्ती

तीन सप्ताह पहले पंडित छन्नूलाल मिश्र को माइनर कार्डियक अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें BHU के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी जांच में चेस्ट में इंफेक्शन और खून की कमी की जानकारी दी थी। तीन सप्ताह तक इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद उनकी बेटी ने उन्हें मीर्जापुर लाकर रामकृष्ण सेवा मिशन चिकित्सालय में भर्ती कराया।

कौन थे पंडित छन्नूलाल मिश्र?

आजमगढ़ में जन्मे पंडित छन्नूलाल मिश्र ने बनारस को अपनी कर्मभूमि बनाया और बनारस घराने के कला-संगीत क्षेत्र के अहम प्रतिनिधि बने। उन्हें 2010 में पद्मभूषण और यूपी की अखिलेश सरकार द्वारा यश भारती सम्मान से नवाजा गया। 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया, तब छन्नूलाल मिश्र उनके प्रस्तावक बने थे।

संगीत जगत में अपूरणीय क्षति

पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित मिश्र ने ठुमरी, दादरा, चैती और भजन गायन से भारतीय संगीत को समृद्ध किया। उनकी सुरीली आवाज और अद्वितीय शैली ने शास्त्रीय संगीत को आम लोगों तक पहुँचाया। उनके निधन से संगीत जगत में गहरा शोक है।

Kajal Sharma

Recent Posts

दलदली इलाके से घुसे आतंकी, AK-47 और AP गोलियों से हमला… कुलगाम अटैक की जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें

Kulgam CRPF Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा नाके पर हुए आतंकी हमले…

17 minutes ago

शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में हिंसा तेज, बम धमाकों और आगजनी से मचा हड़कंप

Bangladesh Violence Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और राजनीतिक तनाव बढ़…

42 minutes ago

कुलगाम CRPF हमले का मास्टरमाइंड लतीफ बट: 15 लाख का इनामी और टारगेटेड किलिंग का मुख्य आरोपी, जानें पूरा काला चिट्ठा

Mohammad Latif Butt Lashkar Commander: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा पोस्ट पर हुए हमले…

1 hour ago

जम्मू-कश्मीर में 2 SPO जवानों की हत्या, जंगल में गोलियों से छलनी मिले शव; आतंकियों की तलाश तेज

Kishtwar: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लापता हुए दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के गोलियों…

2 hours ago

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

18 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

19 hours ago