UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक हृदय विदारक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर रात 6 साल की मासूम बच्ची का नग्न शव भूसे के ढेर में बरामद हुआ। मासूम की दर्दनाक मौत की खबर फैलते ही गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, बच्ची सोमवार शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। परिवारवालों को लगा कि वह पास के घरों में खेल रही होगी, लेकिन जब देर रात तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया। पूरे गांव में खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर स्थित एक सुनसान कमरे के पास बच्ची के कपड़े पड़े दिखे, ग्रामीणों ने वहां जाकर देखा। कमरे में रखे भूसे के ढेर को हटाने पर बच्ची का शव नग्न अवस्था में मिला, जिसे देखकर लोगों की चीखें निकल गईं।
घटना स्थल से कुरकुरे के खाली पैकेट और गुटखे के पाउच बरामद हुए, जिससे यह शक गहराने लगा कि बच्ची को किसी बहाने वहां बुलाया गया हो सकता है। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अलीनगर थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू की। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने कमरे और आसपास से कई सैंपल इकट्ठा किए हैं। वहीं, पुलिस ने गांव के तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
SP अनंत चंद्रशेखर (IPS) ने बताया कि “घटना बेहद संवेदनशील है। हर एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इस घटना ने पूरे चंदौली जिले को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों में गुस्सा और भय दोनों है। उनका कहना है कि बच्ची सबकी चहेती थी और रोज़ की तरह खेलते हुए अचानक लापता हो गई थी। फिलहाल पुलिस बल गांव में तैनात है और इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
ये भी पढ़े – CJI : भारत को जल्द मिलेगा नया CJI, जस्टिस सूर्यकांत बन सकते हैं देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…