उत्तर प्रदेश

गोरखपुर : प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, दोनों की मौके पर मौत

Uttar Pradesh News: पिपराइच रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें एक प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार, दोनों काफी देर तक प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर बातचीत करते रहे और ट्रेन आने पर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पटरियों पर छलांग लगा दी।

लोको पायलट ने तुरंत ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवती का पैर पूरी तरह से कट चुका था, जबकि युवक के सिर में गंभीर चोट आई थी।

घटना पिपराइच रेलवे स्टेशन की है। मृतक युवक की पहचान विश्वकर्मा कुमार (21) के रूप में हुई है, जो हैदराबाद में पेंट-पॉलिश का काम करता था और दिवाली पर घर आया था। मृतका युवती (18) पिपराइच की एक कपड़े की दुकान में काम करती थी।

जानकारी के अनुसार, छह महीने पहले भी दोनों ने आत्महत्या की कोशिश की थी। घटना के दिन युवती दिनभर दुकान में काम करने के बाद शाम को प्रेमी से मिलने स्टेशन पहुंची थी। करीब रात 9:30 बजे ट्रेन आने पर दोनों ने एक साथ पटरियों पर छलांग लगा दी।

पुलिस ने घटना स्थल से युवती का मोबाइल बरामद किया, जिसका लॉक खुला हुआ था। इसके बाद युवती के परिवार को घटना की सूचना दी गई। युवती की मां रोते-रोते बेहोश हो गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

Kajal Sharma

Recent Posts

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

22 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

1 hour ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

1 hour ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

3 hours ago