ड्रेसिंग रूम का VIDEO वायरल
Rishabh Pant- Sanjiv Goenka: IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। अपने ही घर में खेले पहले मुकाबले में टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। लेकिन मैच से ज्यादा चर्चा अब उस वायरल वीडियो की हो रही है, जिसमें कप्तान ऋषभ पंत टीम के मालिक संजीव गोयनका से बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
हार के तुरंत बाद सामने आए इस वीडियो में पंत और गोयनका के बीच गंभीर चर्चा होती दिख रही है। हालांकि बातचीत की असली बातें सामने नहीं आई हैं, लेकिन बॉडी लैंग्वेज से ऐसा लग रहा है जैसे कप्तान मैच को लेकर अपनी बात रख रहे हों। इस दौरान टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर भी वहां मौजूद दिखे।
दिलचस्प बात यह है कि ऐसा दृश्य LSG के लिए नया नहीं है। पिछले सीजन में भी जब टीम हारी थी, तब कप्तान और मालिक के बीच इसी तरह की चर्चाएं सुर्खियों में आई थीं।
1 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया को 6 विकेट से हराया। टॉस जीतकर दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो बिल्कुल सही साबित हुआ। लखनऊ की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। 18.4 ओवर में सिर्फ 141 रन बनाकर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। घरेलू मैदान पर यह प्रदर्शन फैंस के लिए बड़ा झटका था।
142 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत भी खराब रही। सिर्फ 26 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद मैच लखनऊ की पकड़ में दिख रहा था। लेकिन इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए समीर रिज़वी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। रिज़वी ने शानदार नाबाद 70 रन की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। दिल्ली ने यह मुकाबला 8 गेंद शेष रहते आसानी से अपने नाम कर लिया।
इस मैच के साथ एक दिलचस्प ट्रेंड भी जारी रहा इस सीजन के शुरुआती 5 मैचों में टॉस जीतने वाली टीम ही विजेता बनी है। साथ ही, लखनऊ सुपर जायंट्स IPL 2026 में अपने घर पर पहला मैच हारने वाली पहली टीम बन गई है।
सीजन की शुरुआत में मिली इस हार ने LSG के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। कप्तानी, रणनीति और टीम कॉम्बिनेशन पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं वायरल वीडियो ने इस हार को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या लखनऊ की टीम अगले मैचों में वापसी कर पाती है या ये दबाव और बढ़ने वाला है।
ये भी पढे़ं: न्यूजीलैंड वीमेंस ने वनडे में साउथ अफ्रीका को हराया, टूटा भारत का रिकॉर्ड
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…