Paris Trip Package news: पेरिस में एफिल टावर पर डिनर करना हो या Louvre म्यूजियम में रखी प्रसिद्ध पेंटिंग Mona Lisa को देखना अब यह अनुभव पहले की तुलना में कहीं अधिक महंगा हो गया है। ईरान युद्ध के असर से यूरोप यात्रा की लागत तेजी से बढ़ी है, जिससे खासकर नवविवाहित जोड़ों का बजट बिगड़ गया है। जहां कुछ समय पहले तक 6 रातों की पेरिस और स्विट्जरलैंड यात्रा ₹2.5 से ₹3 लाख में पूरी हो जाती थी, वहीं अब उसी यात्रा के लिए ₹4.5 से ₹5 लाख तक खर्च करना पड़ रहा है। हालांकि, विशेषज्ञ इसे स्थायी नहीं बल्कि अस्थायी महंगाई मान रहे हैं।
TravClan के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी Arun Bagaria के अनुसार, यूरोप के लिए हवाई किराए में 10–20% तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। Delhi से Paris का टिकट, जो पहले लगभग ₹55,000–₹65,000 का था, अब ₹70,000–₹80,000 तक पहुंच गया है। वहीं Zurich का किराया भी ₹50,000–₹60,000 से बढ़कर ₹65,000–₹80,000 हो गया है। कुछ मामलों में Rome, Milan, Zurich और Munich जैसे शहरों के सीधी उड़ानों का किराया प्रति व्यक्ति ₹1.5 लाख से ₹2 लाख तक पहुंच गया है, जो पहले की तुलना में काफी ज्यादा है।
ऐसा नहीं है कि युद्ध के चलते सिर्फ फ्लाइट्स ही महंगी हो रही है बल्कि पूरे पैकेज की ही लागत बढ़ रही है। राहुल के मुताबिक इटली में छह नाइट का एक बेसिक पैकेज, जिसमें रोम, मिलान और वेनिस के लिए फ्लाइट, होटल, यूरो रेल और बेसिक साइटसीइंग शामिल है, अब एक कपल के लिए करीब ₹5 लाख का हो गया।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…