चुनाव

Bihar Election 2025 : पवन सिंह ने किया इनकार, पत्नी ज्योति सिंह ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Bihar Election 2025 : बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है, और सियासी हलचल तेज़ हो गई है। इसी बीच भोजपुरी अभिनेता और सिंगर पवन सिंह के परिवार में राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। हाल ही में पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था, लेकिन अब उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने काराकाट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।

गौरतलब है कि इससे पहले ज्योति सिंह ने जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर से भी मुलाकात की थी, जिसके बाद उनके राजनीति में सक्रिय होने के कयास लगाए जा रहे थे।

पत्नी ज्योति सिंह से विवाद पर बोले पवन सिंह...

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद हाल ही में सुर्खियों में रहा। इस दौरान ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए पवन सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी और कहा कि उनका तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है। उन्होंने दावा किया कि यह विवाद जानबूझकर चुनाव से पहले उन्हें डिस्टर्ब करने के मकसद से खड़ा किया गया।

पवन सिंह ने कहा, "मैं ज्योति जी से सिर्फ इतना पूछना चाहता हूं कि जो अपनापन आप अभी दिखा रही हैं, वह चुनाव से एक-दो महीने पहले क्यों नहीं दिखा? और क्या यह अपनापन चुनाव के बाद भी नहीं दिख सकता था? ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि मेरी मुलाकात अमित शाह जी समेत कई नेताओं से हुई। वाह रे अपनापन!"

मेरी बेटी को विधायक बना दीजिए', पवन सिंह का गंभीर आरोप

भोजपुरी अभिनेता और सिंगर पवन सिंह ने अपने पारिवारिक विवाद को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ज्योति सिंह के पिता रामबाबू सिंह ने उनसे मांग की थी कि, "मेरी बेटी को विधायक बना दीजिए, उसके बाद उसे साथ रखना हो तो रखिए, छोड़ना हो तो छोड़ दीजिए।"

पवन सिंह ने कहा, "मुझे नहीं पता था कि ज्योति इतना नीचे गिर जाएंगी। मैं इतना नीचे नहीं गिर सकता। दुनिया मुझे सुपरस्टार कहती है, लेकिन मैं भी इंसान हूं। जब मैं घर लौटता हूं तो चाहता हूं कि दरवाज़ा मेरी पत्नी या बेटी खोले, लेकिन दरवाज़ा मेरा स्टाफ खोलता है। मैं भी थक जाता हूं।"

प्रशांत किशोर से मुलाकात को लेकर भी चर्चा

विवाद के बीच ज्योति सिंह हाल ही में जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर से पटना स्थित शेखपुरा हाउस में मुलाकात कर चुकी हैं। हालांकि, दोनों ने इस मुलाकात को किसी भी राजनीतिक चर्चा या टिकट मांग से इनकार किया है।

ज्योति सिंह का कहना है कि उन्होंने प्रशांत किशोर से सिर्फ न्याय की अपील के लिए मुलाकात की। उनका कहना था कि वे उन सभी महिलाओं के हक़ में आवाज़ उठा रही हैं, जो घरेलू अत्याचार या अन्याय का सामना कर रही हैं।

ये भी पढ़े : Bihar Election 2025 : कुम्हरार से BJP विधायक अरुणकुमार सिन्हा ने किया ऐलान, बोले- “इस बार चुनाव नहीं….”

Kajal Sharma

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

9 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

12 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

12 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

12 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

12 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

12 hours ago