देश

अहमदाबाद हादसे के बाद जश्न मनाने का वीडियो वायरल, AISATS ने 4 अधिकारियों को किया बर्खास्त

Plane Crash: अहमदाबाद में विमान हादसे के कुछ दिन ही बाद एयरपोर्ट सर्विस मैनेजमेंट फर्म एअर इंडिया सैट्स सर्विसेज यानी AISATS ने ऑफिस में जश्न मनाने वाले वीडियो पर खेद जताया है। इतना ही नहीं कंपनी ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए चार वरिष्ठ अधिकारियों को बर्खास्त भी कर दिया है।

कर्मचारियों का वीडियो हुआ था वायरल

बता दें कि AISATS एअर इंडिया और सिंगापुर की SATS लिमिटेड की ग्राउंड हैंडलिंग जॉइंट वेंचर कंपनी है। हाल ही में जिसके कर्मचारियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, इस वीडियो में कर्मचारी ऑफिस में नाचते-गाते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वायरल हो रहा वीडियो 12 जून को हुए एअर इंडिया AI 171 हादसे के कुछ दिन बाद का है। हालांकि कंपनी ने वीडियो की तारीख स्पष्ट नहीं की है। माना जा रहा है कि इसे 12 जून के हादसे के कुछ दिन बाद शूट किया गया था।

“भारत के संविधान की प्रस्तावना परिवर्तनशील नहीं”, प्रस्तावना विवाद के बीच उपराष्ट्रपति का बड़ा बयान

‘जान गंवाने वालों के परिजनों के साथ हैं’

वहीं, शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए AISATS ने कहा कि हम AI 171 हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिजनों के साथ हैं। हाल ही में वायरल एक इंटरनल वीडियो को लेकर खेद प्रकट करते हैं। यह व्यवहार हमारे मूल्यों के विपरीत है। इसलिए हमने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। हम अपनी संवेदनशीलता, पेशेवर दृष्टिकोण और जवाबदेही के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हैं। कंपनी ने स्पष्ट किया कि ऑफिस पार्टी के आयोजन में प्रत्यक्ष रूप से शामिल 4 वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

270 लोगों की गई थी जान

दरअसल, अहमदाबाद में हुए विमान हादसे (Plane Crash) में 270 लोगों की जान चली गई थी. इनमें 241 यात्री विमान में सवार थे. ये विमान लंदन गैटविक के लिए रवाना हुआ था. लेकिन, उड़ान भरने के कुछ देर बाद एक मेडिकल हॉस्टल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सिर्फ एक यात्री ही जीवित बच सका था।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

View Comments

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

11 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

11 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

13 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

14 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

14 hours ago