नोएडा

Delhi NCR Weather : नोएडा-दिल्ली में टिप-टिप बरसा पानी, तेज बारिश से मौसम हुआ सुहावना..

Delhi NCR : भीषण गर्मी के बाद दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार दोपहर में पूरे एनसीआर में बारिश देखने को मिली है। इस तरह पहर के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे पहले लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में अगले दो घंटों तक लगातार बारिश होगी। इसके साथ ही गरज, बरस में 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

इन इलाकों में होगी बारिश

दिल्ली के जफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम, आईजीआई हवाई अड्डा, वसंत विहार, वसंत कुंज, हौज खास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर, IGNOU, और अयानगर जैसे इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरी। एनसीआर के नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर और बल्लभगढ़ में बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में आईएमडी ने भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

1 hour ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago