दुनिया

ईरान का इजरायल पर सबसे बड़ा जुबानी हमला, ट्रंप को भी नहीं बख्शा!

Iran-Israel: ईरान और इजरायल के बीच जंग खत्म हुए ज्यादा समय भी नहीं बीता था कि अब ईरान ने इजरायल पर एक ऐसा हमला कर दिया जिसकी मार की चर्चा चारों तरफ हो रही है। इस हमले के जवाब में अभी तक न तो इजरायल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आई है और न ही उसके घोर समर्थक अमेरिका ने कुछ कहा है।

‘भागने के सिवा कोई रास्ता नहीं बचा था’

दरअसल, इस बार ईरान ने इजरायल और अमेरिका (Iran-Israel) पर जुबानी हमला किया है। ईरान ने कहा है कि हमारे हमलों से पस्त इजरायल के पास अपने डैडी के पास भागने के सिवा दूसरा रास्ता नहीं था। बता दें कि अमेरिका ने इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर कराया था। इतना ही नहीं ईरान और इजरायल के युद्ध में अमेरिका ने कूदते हुए ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बम भी बरसाए थे। उसके अगले ही दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर के लिए ऐलान कर दिया था।

ईरानी विदेश मंत्री ने किया पोस्ट

वहीं, अब ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बाद अरागाची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X)पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि महान और ताकतवर ईरानी लोगों ने दुनिया को दिखा दिया। अरागाची ने आगे लिखा, “आखिर इजरायली शासन के पास कोई रास्ता नहीं बचा और उन्हें भागकर डैडी की शरण लेनी पड़ी।” उन्होंने लिखा है कि हम लोग धमकियों और अपमान को बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं।” ईरान के विदेश मंत्री ने आगे लिखा, “हमारी मिसाइलों ने उन्हें नतमस्तक होने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने लिखा है कि,”ईरान को अपनी और अपनी आजादी की वैल्यू पता है। हम किसी अन्य देश को अपनी तकदीर तय नहीं करने देंगे।”

डोनाल्ड ट्रंप को भी नहीं बख्शा

अपनी पोस्ट में अरागाची ने डोनाल्ड ट्रंप को भी नहीं बख्शा। उन्होंने लिखा है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डील को लेकर सिन्सियर थे तो उन्हें खामेनेई के खिलाफ अपमानजनक बातें नहीं करनी चाहिए थीं। ईरानी विदेश मंत्री ने चेतावनी दी कि देश अपनी वास्तविक क्षमताएं उजागर करने में संकोच नहीं करेगा। ईरान की ताकत को लेकर जो भ्रम है, वह खत्म हो जाएगा।

अहमदाबाद हादसे के बाद जश्न मनाने का वीडियो वायरल, AISATS ने 4 अधिकारियों को किया बर्खास्त

ट्रंप के बयान के बाद आया अरागाची का बयान

अरागाची का यह बयान अमेरिका के राष्ट्रपति के बयान के कुछ ही घंटों बाद आया है। बता दें कि खामेनेई ने अपने भाषण में कहा कि ट्रंप ने असामान्य तरीकों से घटनाओं को बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया। खामेनेई का कहना है कि उन्होंने अमेरिका की अकड़ तोड़ डाली है।

‘खामेनेई को पता था बयान झूठा है’

जिसके बाद खामेनेई के बयान का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि सर्वोच्च नेता का दावा झूठा है कि ईरान ने इजरायल के साथ युद्ध जीत लिया है। ट्रंप का कहना है कि खामेनेई को पता था कि उनका बयान झूठ था। ट्रंप ने कहाकि उन्हें खूब पता था कि खामेनेई किस जगह छिपे हुए थे। ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने खामेनेई की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मैंने उन्हें एक बहुत ही बदसूरत और अपमानजनक मौत से बचाया। अब उन्हें मुझे शुक्रिया कहने की जरूरत नहीं।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

View Comments

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

42 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

1 hour ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago