बिहार

बिहार के मछली पालकों के लिए सुनहरा मौका, भारी सब्सिडी के साथ ऐसे उठाएं लाभ

Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव होने में कुछ महीने का समय बचा है। इसी बीच अब नीतीश सरकार राज्य के मछली पालकों के लिए बड़ा अवसर लेकर आई है। जहां राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही “मुख्यमंत्री तालाब मात्स्यिकी विकास योजना 2025-26” के तहत सरकार मछली पालकों को तालाब निर्माण, ट्यूबवेल, पम्प सेट, एरेटर, हैचरी आदि के लिए 50 से 70 फीसदी तक की सब्सिडी दे रही है। वहीं इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2025 है।

मछली पालकों को दिया जा रहा है अनुदान

दरअसल, राज्य के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से चलाई जा रही इस योजना में मछली पालकों को प्रति यूनिट की लागत का 50 से 70 फीसदी तक अनुदान दिया जा रहा है। पिछले तीन सालों में अब तक 298.46 करोड़ रुपए का अनुदान सीधे तौर पर मछली पालकों को दिया भी जा चुका है। जिसका असर बिहार के मत्स्य उत्पादन पर पड़ा है। यही वजह है कि मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में बिहार (Bihar News) आत्मनिर्भर बनने की दिशा में है।

लोगों को मिल रही है सब्सिडी

1. उन्नत मत्स्य उत्पादन
0.5 एकड़ की इकाई लागत: ₹1 लाख
अनुदान: 50 से 70 फीसद तक

2. ट्यूबवेल एवं पम्प सेट अधिष्ठापन
इकाई लागत: 1.2 लाख रुपए
अनुदान: 50 से 60 फीसदी

3. मात्स्यिकी के लिए यांत्रिक एरेटर स्थापना
इकाई लागत: 50,000 रुपए
अनुदान: 50 से 70 फीसदी

4. कार्प हैचरी इनपुट सहायता
इकाई लागत: ₹8 लाख
अनुदान: 50 से 70 फीसदी

5. मत्स्य बीज हैचरी का जीर्णोद्धार व उन्नयन
इकाई लागत: 5 लाख रुपए
अनुदान: 50 से 70 फीसदी

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया तय

वहीं, बिहार सरकार ने इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी तय की है। इच्छुक लाभार्थी fisheries.bihar.gov.in पर जाकर 31 अगस्त 2025 तक सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही योजना से संबंधित जानकारी के लिए state.bihar.gov.in/ahd/CitizenHome.Html या अपने जिला मत्स्य कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं।

बता दें, पिछले 3 सालों में योजना के तहत मिले अनुदान की बदौलत हजारों मछली पालकों को नई ऊर्जा और अवसर मिले हैं। राज्य की बिहार सरकार की कोशिश है कि न सिर्फ उत्पादन बढ़े, बल्कि बीज उत्पादन में भी बिहार आत्मनिर्भर बने।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago