दिल्ली/NCR

मुंबई रेलवे स्टेशन पर बम धमाकों का मास्टरमाइंड साकिब नाचन की मौत, सफदरजंग में ISIS आतंकी ने तोड़ा दम

Delhi News : साल 2002-03 में मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर हुए बम धमाकों का मुख्य आरोपी साकिब नचान की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि साकिब तिहाड़ जेल में बंद था, पिछले दिनों ब्रेन हेमरेज के लक्षण दिखे थे। जिसके बाद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हेमरेज के बाद निजी अस्पताल में भर्ती किया

जानकारी के मुताबिक, ISIS के आतंकी साकिब नाचन ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ा है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के पूर्व सदस्य साकिब नाचन का शनिवार (28 जून) को दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। एक अधिकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के ठाणे जिले के पडघा क्षेत्र के निवासी नाचन को चार दिन पहले ब्रेन हेमरेज के बाद राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था।

एनआईए ने किया था गिरफ्तार

आपको बता दें कि 2023 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी संगठन आईएसआईएस के खिलाफ देशव्यापी कार्रवाई के तहत पडघा में छापेमारी की थी और कई लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें नाचन भी शामिल था। तिहाड़ जेल में बंद नाचन की तबीयत मंगलवार 24 जून को बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि उसे ब्रेन हेमरेज हुआ था। इसके बाद आज उसकी मौत हो गई है।

 

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

बांका मामले पर JDU नेता हर्षवर्धन सिंह का बयान, बोले- महिला अपराध पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों पर होगी कार्रवाई

Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…

5 minutes ago

भाद्रपद पूर्णिमा कल या परसों? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ समय और पूजा विधि

bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…

24 minutes ago

मां को भनक तक नहीं लगी, जापान पहुंचीं सीमा… फिर ट्रैक पर रच दिया इतिहास

Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…

50 minutes ago

गणपति विसर्जन में खंडित हो जाए मूर्ति तो क्या करें? जानें सही तरीका

Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…

1 hour ago

ज्ञानेश कुमार के यूपी दौरे टले, चुनाव आयोग ने SIR विवाद से किसी संबंध से किया इनकार

Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…

1 hour ago