Law College Gang Rape Case: कोलकाता में हुए गैंगरेप की घटना का विरोध उग्र रूप लेता जा रहा है। जिसको लेकर शनिवार को बीजेपी नेताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया। घटना को लेकर मजूमदार ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला। साथ ही ममता बनर्जी पर राज्य में लोकतंत्र को बर्बाद करने का आरोप भी लगाया। सुकांत मजूमदार ने कहा, “पुलिस ने मुझे और अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।’
सुकांत मजूमदार ने हिरासत में लिए जाने का वीडियो क्लिप भी जारी किया। जिसमें बीजेपी नेता को पुलिस की ओर से गाड़ी में ले जाते हुए देखा जा सकता है। इसमें बीजेपी समर्थक पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
दरअसल, बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने शुक्रवार को दावा किया कि कोलकाता में सामूहिक दुष्कर्म की घटना दर्शाती है कि राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना पिछले साल आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद हुई है। जिसके विरोध में देशभर में प्रदर्शन भी हुए थे। मजूमदार ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पुलिस विभाग का काम संभालने के बावजूद राज्य में कानून-व्यवस्था की हालत बेहद खराब है।
बता दें, छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के (Law College Gang Rape Case) मामले में शनिवार को कॉलेज के गार्ड को भी गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद कॉलेज परिसर के सुरक्षा गार्ड कक्ष में हुई इस वारदात के सिलसिले में गिरफ्तार लोगों की संख्या 4 हो गई है। अधिकारी के मुताबिक पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए सुरक्षा गार्ड को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। उनका कहना है कि ‘हमने आज सुबह सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया क्योंकि उसके जवाब अस्पष्ट थे। CCTV फुटेज से कॉलेज में उसकी मौजूदगी का पता चला था।’ एक अधिकारी के मुताबिक गार्ड अपनी ड्यूटी निभाने में विफल रहा। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या घटना के समय वह ड्यूटी पर अकेला था।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
View Comments