PM Kisan 20th installment
PM Kisan Samman Nidhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने pm kisan samman nidhi yojana की 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को वाराणसी से जारी की है। पीएम मोदी ने डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) से लगभग 9.70 करोड़ किसानों के बैंक खाते में 20वीं किस्त ट्रांसफर की है। इस योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल ₹6,000 की वित्तीय सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। बता दें कि यह रकम सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। इस बार की किस्त भी उन्हीं किसानों को जारी की गई है जिन्होंने ई-केवाईसी (e-KYC), भूमि सत्यापन, और आधार-बैंक लिंकिंग जैसे जरूरी दस्तावेज़ समय पर पूरे किए हैं।
दरअसल, इस योजना की 20वीं किस्त से पहले अब तक 19 किस्तों में 3.69 लाख करोड़ रुपये किसानों के खाते में भेजे जा चुके हैं। पीएम ने इस योजना की शुरुआत 2019 में की गई थी। जिसके तहत देश के करोड़ों गरीब किसानों की आर्थिक मदद के लिए हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं, जो तीन किस्तों में सीधे किसानों के खाते में पहुंचते हैं।
ये भी पढ़ें : वचन पूरा हुआ…ऑपरेशन सिंदूर की सफलता बाबा महादेव को समर्पित, काशी में पीएम मोदी ने अखिलेश यादव को भी लपेटा
यह धन बुवाई या फसल कटाई के समय काम आता है जब नकदी की कमी होती है। लेकिन यह सिर्फ पैसों की बात नहीं है। यह योजना किसानों को गरिमा की भावना देती है और दिखाती है कि वे राष्ट्र निर्माण में मूल्यवान भागीदार हैं। इस योजना की सफलता का एक बड़ा कारण भारत की मजबूत डिजिटल प्रणाली है। यह किसानों के ऐसे व्यय को पूरा करने के लिए साहूकारों के चंगुल में फंसने से भी बचाएगा और खेती से जुड़ी गतिविधियों में उनकी निरंतरता सुनिश्चित करेगा।
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…