उत्तर प्रदेश

वचन पूरा हुआ…ऑपरेशन सिंदूर की सफलता बाबा महादेव को समर्पित, काशी में पीएम मोदी ने अखिलेश यादव को भी लपेटा

PM Modi in Varanasi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की 51वीं यात्रा के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत की कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और किसानों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर भी चर्चा की।

महादेव के आशीर्वाद से हुआ ऑपरेशन सिंदूर सफल

पीएम मोदी ने काशी में अपने संबोधन में कहा आज मैं ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार काशी आया हूं। जब 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, तब मेरा मन अत्यधिक दुख से भर गया था। 26 निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या की गई। उनके परिवारों और बच्चों का दर्द मेरे दिल को चीर गया था। उस समय मैंने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की थी कि उन दुखों को सहन करने की शक्ति दी जाए। मैंने जो वचन दिया था,वो पूरा हुआ है और यह महादेव के आशीर्वाद से हुआ है।

भारत पर वार करने वाला पाताल में भी नहीं बचेगा

प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ भारत की सैन्य कार्रवाई का भी जिक्र करते हुए कहा कि भारत पर जो वार करेगा, वह पाताल में भी नहीं बचेगा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर कुछ राजनीतिक दलों को परेशानी हो रही है। कांग्रेस और उनके सहयोगी इस बात को हजम नहीं कर पा रहे हैं कि भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया।

उन्होंने आगे कहा कि आपने वो तस्वीरें देखी होंगी,जिसमें कैसे हमारे ड्रोन और मिसाइलों ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को खंडहर बना दिया। पाकिस्तान के कई एयरबेस अब आईसीयू में पड़े हैं, लेकिन कांग्रेस और सपा इस सफलता को हजम नहीं कर पा रहे हैं।

किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की,जिसके तहत देशभर के 9.70 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में कुल 20,500 करोड़ रुपये का हस्तांतरण किया गया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में किसानों के नाम पर कोई घोषणा पूरी करना मुश्किल था, लेकिन हमारी सरकार जो कहती है,उसे करती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि इसका उदाहरण है।

इसके अलावा पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की किसान धन धान्य योजना का भी उल्लेख किया,जिसके तहत 24000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना का फोकस उन जिलों पर होगा,जहां किसानों को पिछली सरकारों के कारण नुकसान हुआ है।

सिंचाई और फसल बीमा योजनाएं

प्रधानमंत्री ने सिंचाई योजनाओं और पीएम फसल बीमा योजना की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमने लाखों करोड़ों की सिंचाई योजनाएं शुरू की हैं,ताकि किसानों को मौसम से होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके। इसके अलावा अब तक किसानों को लगभग पौने दो लाख करोड़ रुपये का क्लेम फसल बीमा योजना के तहत दिया जा चुका है।

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार का लक्ष्य कृषि क्षेत्र में महिलाओं का योगदान बढ़ाना है। हमारी कोशिश है कि तीन करोड़ लखपति दीदी बनाई जाएं और अब तक डेढ़ करोड़ से अधिक लखपति दीदी बन चुकी हैं।

नई विकास परियोजनाओं की शुरुआत

पीएम मोदी ने 2,183.45 करोड़ रुपये की लागत वाली 52 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें से कई परियोजनाएं यूपी के किसानों के लिए लाभकारी होंगी। प्रधानमंत्री ने वाराणसी में जलाभिषेक के दौरान शिव भक्तों की तस्वीरों का भी जिक्र किया और कहा कि काशी से निकलने वाली धन की धारा को ‘प्रसाद’ माना जाता है। इस दौरान पीएम ने दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण भी वितरित किए, ताकि उन्हें जीवन की चुनौतियों से निपटने में सहारा मिल सके।

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

कांग्रेस के 5 वोट खिसके, BJP को मिले 65 वोट; अनुसुईया गोस्वामी बनीं कोटा की मेयर

Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…

12 minutes ago

बांका मामले पर JDU नेता हर्षवर्धन सिंह का बयान, बोले- महिला अपराध पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों पर होगी कार्रवाई

Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…

30 minutes ago

भाद्रपद पूर्णिमा कल या परसों? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ समय और पूजा विधि

bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…

49 minutes ago

मां को भनक तक नहीं लगी, जापान पहुंचीं सीमा… फिर ट्रैक पर रच दिया इतिहास

Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…

1 hour ago

गणपति विसर्जन में खंडित हो जाए मूर्ति तो क्या करें? जानें सही तरीका

Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…

1 hour ago

ज्ञानेश कुमार के यूपी दौरे टले, चुनाव आयोग ने SIR विवाद से किसी संबंध से किया इनकार

Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…

2 hours ago